कोरबा 10 सितम्बर 2024/कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय कटघोरा, कोरबा तथा कृषि विभाग व भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र में भगवान श्री बलराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला आयोजित की गई। भगवान श्री बलराम की जयंती प्रतिवर्ष भाद्रपद, शुक्ल षष्ठी तिथि को आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम का ऑनलाईन शुभारंभ इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। जहां कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित प्रबंध मंडल सदस्य भी उपस्थित थे।
इसी कड़ी में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय कटघोरा में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री तारा सिंह कंवर एवं भारतीय किसान संघ कोरबा के प्रतिनिधि श्री शेष नारायण पटेल, डॉ. एस.एस. पोर्ते अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कटघोरा, डॉ. एस.के. उपाध्याय, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान श्री डी.पी.एस. कंवर उप संचालक कृषि, कोरबा श्रीमती सीमा गौतम अनुविभागीय अधिकारी कृषि कोरबा एवं प्राकृतिक खेती से जुडे़ कृषक एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों द्वारा प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती एवं उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती करने वाले 15 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही हल, कृषि यंत्रों, गौ-माता का पूजन भी किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्राकृतिक खेती पर गाय के गोबर से खेती करके इसे विज्ञान से जोड़कर खेती करने की सलाह दी गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


