Saturday, February 21, 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त हुई जारी – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में किया हस्तांतरण

कोरबा, 02 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज प्रदेश के 25.47 लाख किसानों को 553.34 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। यह राशि किसानों को सम्मान स्वरूप दी गई है।
कोरबा जिले में इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कटघोरा के प्रांगण में कृषकों के लिए सीधा प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के दिन को “प्रधानमंत्री किसान दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की गई। जिले के 80 हजार 660 किसानों को मिला 19.32 करोड़ रुपये का लाभ मिला। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों को फसल बीमा, उचित मूल्य पर फसल खरीद, एवं कृषि क्षेत्र में उन्नति के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यह पहल कृषि समृद्धि की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगे कहा कि भारत शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और इस लक्ष्य में किसान, लघु उद्योग एवं नौजवानों का योगदान सर्वोपरि है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लेने और देशवासियों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री रामविचार नेताम एवं अन्य गणमान्यजन वर्चुअली रूप से उपस्थित रहें। किसानों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए बधाई दी गई।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -