Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अंचल में पहला रेल अंडरब्रिज बनाने प्रक्रिया शुरू
    Chhattisgarh

    अंचल में पहला रेल अंडरब्रिज बनाने प्रक्रिया शुरू

    News EditorBy News EditorJune 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा. कोरबा अंचल में सुनालिया चौक के पास बनने जा रहे पहले रेल अंडरब्रिज को लेकर संबंधित विभाग के द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गयी हैं। कुछ महीने पहले ही इसके लिए योजना को साकार रूप देने की घोषणा की गयी थी। संजय नगर रेलवे क्रासिंग क्षेत्र में 200 मीटर की लंबाई में बनने वाले अंडरब्रिज को लेकर तैयारीया जोर-शोर से चल रही हैं। मौके पर सिंचाई विभाग की जमीन से सभी तरह के अवैध कब्जों को हटाने संबंधितों को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस जारी दिवस से सात दिन में इस काम को करने के निर्देश हैं।
    * रेलवे और राज्य सरकार लागत वहां करेगी 50-50 प्रतिशत
    रेलवे और राज्य सरकार द्वारा 50-50 प्रतिशत की लागत वहन करने के सिद्धांत पर संजय नगर में रेल अंडरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। इस क्रासिंग को प्रतिदिन कई बार बंद करने की नौबत आती है। यात्री गाडियों और मालगाडियों के चलते हर 15 से 20 मिनट में रेलवे क्रासिंग बंद होती है। इस कारण ट्रांसपोर्टनगर, स्टेशन रोड और कोरबा शहर के दो क्षेत्र की तरफ जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। लंबे समय से यह समस्या अंचल में बनी हुई है। इसके समाधान के लिए लगातार हुई पहल के बाद अब इसका समाधान का रास्ता खोजा गया है। रेल अंडरब्रिज का निर्माण इसी की एक प्रक्रिया है।
    * छत्तीसगढ़ सेतु निगम को इस काम के लिए बनाया गया एजेंसी
    जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सेतु निगम को इस काम के लिए एजेंसी बनाया गया है जो मौके पर रेल अंडरब्रिज तैयार करेगा। अंडरब्रिज की संपूर्ण लंबाई लगभग 200 मीटर है। इसका एक सिरा नहर पुल पी.एच. रोड की तरफ होगा तो दूसरा सिरा स्टेशन रोड की ओर होगा।
    * अवैध कब्जा मामले में लोगों को किया गया नोटिस जारी
    रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ दायीं दिशा में अवैध कब्जों की संख्या ज्यादा है। इनमें अहाता, गुमटी, मकान और दुकान आदि शामिल हैं। हसदेव बरॉज जल प्रबंध उपसंभाग दर्री कोरबा ने संबंधित क्षेत्र का सर्वे कराने और भौगोलिक स्थिति के आधार पर इस मामले में आसपास के उन सभी लोगों को नोटिस थमा दिया है जो उसकी जमीन पर अवैध रूप से काबिज हैं। 5 जून को यह आदेश सर्कुलेट किया गया है और सभी कब्जाधारियों को व्यक्तिगत पहुंचाया गया है।
    बताया जा रहा हैं की हसदेव बांयी तट से अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाया जाना है। संबंधित क्षेत्र की जमीन सिंचाई विभाग की है। हसदेव बांयी तट नहर आरडी-9526 से 1000 मीटर के मध्य नहर के किनारे, शेष बची जमीन पर उनके द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है जो अवैधानिक है। पत्र में कहा गया हैं की इस पत्र के मिलने के साथ वे विभागीय भूमि को खाली कर दें अन्यथा उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
    हसदेव जल प्रबंध संभाग एसडीओ एस.एन. साय ने कहा हैं की सुनालिया नहर पुल के आगे से संजय नगर तक का क्षेत्र रेल अंडरब्रिज के दायरे में आ रहा है। यहां की जमीन सिंचाई विभाग की है। इसके बड़े हिस्से में लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया गया है। रेल अंडरब्रिज के निर्माण के लिए जमीन खाली कराने नोटिस दिया गया है।

    10 जून / मित्तल

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.