Author: News Editor

Mahadev Betting Case रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में आरोपी हिमांशु शेखर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदालत ने आरोपी को 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। वहीं, जेल में अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपी ने कोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है। अब जेल प्रशासन को आरोपी की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने होंगे। सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में हिमांशु शेखर पर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक,…

Read More

CG Liquor Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को बड़ी सफलता मिली है। 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित शराब घोटाले में करीब चार साल से फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से गिरफ्तार कर भारत लाया गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए EOW ने रिमांड पर लिया है, जो 30 नवंबर तक जारी रहेगी। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान घोटाले के वित्तीय नेटवर्क और अन्य आरोपियों से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। UAE से…

Read More

कोरबा, 28 नवंबर 2026/ घने जंगलों के बीच बसे गांव में रहने वाले परिवारों के लिए पक्का मकान केवल सिर छिपाने की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षा और सुकून का भी आधार होता है। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम कटमोरगा की निवासी वृद्धा शांति बाई के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने कुछ ऐसा ही बदलाव लाया है। कभी कच्चे मकान में बारिश की चिंता और जंगली जानवरों का भय उनके मन में बना रहता था, लेकिन अब पक्का आवास मिलने से उनकी कई परेशानियां दूर हो गई हैं। उम्र के इस पड़ाव में अपने पक्के मकान में सुरक्षित महसूस करना…

Read More

कोरबा, 28 नवंबर 2026/ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा जिले के युवा अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिरुचि से जिले एवं छत्तीसगढ़ की पहचान बना रहे हैं। मेरा युवा भारत, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 25 नवंबर से 01 दिसंबर 2026 तक आयोजित सात दिवसीय वंदे मातरम् कैंप में कोरबा जिले से अदिति एवं नरेंद्र सहभागिता कर रहे हैं। कैंप के दौरान दोनों युवा प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं पर्यटन मंत्री से संवाद करने तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का अवसर मिला। कैंप के अंतर्गत आयोजित संवाद कार्यक्रम में…

Read More

कोरबा, 28 नवंबर 2026/ बच्चों में कुपोषण की वास्तविक स्थिति का पता लगाने, उनके शारीरिक विकास का आकलन करने तथा समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 01 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में वजन त्यौहार के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में छह वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों का वजन एवं ऊँचाई लेकर उनके पोषण स्तर का आकलन किया…

Read More

CG Crime News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने देश के 21 राज्यों में करीब 150 लोगों से ठगी से जुड़े मामले में कथित रूप से शामिल गिरोह के पांचवें सक्रिय आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सचिन कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है और वर्तमान में दक्षिण दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के सरिता विहार क्षेत्र…

Read More

CG News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में वन विभाग की टीम ने सूझबूझ और लगातार मेहनत से हाथी के एक नन्हे शावक को सुरक्षित बचा लिया। उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के झुंड के साथ घूम रहा शावक अचानक गड्ढे में गिर गया। शावक को बाहर निकालने के लिए वन विभाग की टीम को करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार रेस्क्यू टीम ने शावक को सुरक्षित बाहर निकालकर उसे वापस हाथियों के झुंड से मिला दिया। इस पूरी कार्रवाई को ड्रोन कैमरे में कैद किया गया है। झुंड के साथ घूमते समय गड्ढे में गिरा शावक…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कथित आदतन सटोरिये को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद इसाक कुरैशी उर्फ निक्की (43 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा साइटों और सट्टा-पट्टी के अंकों के फोटो मिले हैं। इसके अलावा सट्टा-पट्टी, मोबाइल और नगद रकम भी जब्त की गई है। पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर 2026 को पुलिस…

Read More

CM Vishnudeo Sai’ रायपुर। देश में परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रस्तावित बदलावों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र बढ़ेगा, छत्तीसगढ़ का विकास होगा और अधिक लोगों को जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिलेगा। परिसीमन के बाद प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना को लेकर भी चर्चा हो रही है। परिसीमन…

Read More

PM Modi’ नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महिला आरक्षण से जुड़ा 53 सेकेंड का पुराना वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने महिला आरक्षण लागू करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इसके रास्ते में आने वाली हर रुकावट को सरकार दूर करेगी और महिलाओं से किया गया वादा पूरा किया जाएगा। वहीं, परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों के समर्थन की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में तेज…

Read More