Thursday, February 19, 2026

अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का जांजगीर पुलिस ने किया पर्दाफाश

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.02.26 को प्रार्थी पामगढ भारतीय स्टेट बैंक पैसा निकालने ग्राम धरदेई बस स्टैण्ड से आकर साईकिल को बस स्टैण्ड में पार्क कर बस से पामगढ पहुंचा और पामगढ एसबीआई बैंक से 2.5 लाख रू. आहरण कर अपने घर ग्राम धरदेई अपने पहचान के व्यक्ति के साथ कार में लिफ्ट से जा रहा था जिसका पीछा अज्ञात आरोपीगणों द्वारा अपने मो.सा. से पीछा कर प्रार्थी के धरदेई पहुचने पर उसके साईकिल का पीछा कर उसके पास रखे 2.5 लाख को लूटकर फरार हो गये थे कि प्रार्थी के रिपेार्ट पर से अज्ञात आरेापियों के विरूद्ध दिनांक 13.02.2026 को थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 309 (1)बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

दिन दहाडे लूट जैसी घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने हेतु साइबर टीम को निर्देशित किया गया। सायबर टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से लगे सीसीटीव्ही आरोपियों के भागने के संभावित सभी रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया गया जिसमें एक संदिग्ध वाहन घटना स्थल से निकलकर जांजगीर की ओर जाती दिखी, संदिग्ध मो.सा. का पीछा करते हुए जांजगीर से बिलासपुर के मध्य लगे लगभग 150 से अधिक सीसीटव्ही फूटेज को चेक कर संदेही का बिलासपुर तक आना पता चला। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपीगण बिहार राज्य के होने की जानकारी प्राप्त हुयी, जिसके आधार पर जांजगीर साइबर थाना टीम द्वारा बिलासुपर के सैकडो होटल लाज धर्मशाला को चेक करने पर बिलासपुर पुराना बस स्टैण्ड के पास एक लाज में बिहार के रहने वाले के ठहरने की जानकारी मिली। जानकारी पुख्ता करने हेतु सायबर टीम के द्वारा लाज के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपीगण घटना में प्रयुक्त वाहन को जिला अस्पताल बिलासपुर में पार्किंग में रखे है उसके बाद पुलिस टीम द्वारा शिवम् लाज पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में ग्राहक बनकर कमरा देखने के बहाने चेक करने पर दो व्यक्ति लाज के एक कमरे में रूके मिले जिसे मौका देखकर टीम द्वारा पकडकर पूछताछ करने पर टाल मटोल करने लगे कडाई से पूछताछ करने पर दिनांक 13.02.2026 को जिला जांजगीर चाम्पा के ग्राम धरदेई में घटना करना स्वीकार किये। आरोपियों से घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि बैंक में अधिक रकम निकालने आये बुजुर्ग एंव महिला को टारगेट कर उसका घर तक पीछा कर मौका देखकर रास्ते में ही बुजुर्ग या महिला से रकम लूट कर भाग जाना बताये। जाजंगीर पुलिस द्वारा आरेापी के मोडस ओपरंडी के संबंध में राज्य के सभी…

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -