Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026

    CG NEWS : कोयला घोटाले से मचा हड़कंप ‘एनटीपीसी लिमिटेड’ लारा में सैकड़ों ट्रेलर गायब, जांच शुरू

    May 3, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर ने डिजिटल भारत निधि के तहत मोबाईल टावर योजना के सम्बंध में ली समीक्षा बैठक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर ने डिजिटल भारत निधि के तहत मोबाईल टावर योजना के सम्बंध में ली समीक्षा बैठक

    News EditorBy News EditorMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 10 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में डिजिटल भारत निधि के तहत जिले में मोबाईल टावर योजना के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने नेटवर्क विहीन गांवों की सूची तैयार करने, टावर लगाने के लिए उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन करने एवं ग्राम सभा से अनुमोदन लेने सहित अन्य कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने कहा कि योजना के तहत पूर्ण नेटवर्क विहीन और आंशिक नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाईल टावर लगाए जाएंगे, जिससे दूरदराज के वनांचल, आदिवासी बस्तियों और पिछड़े क्षेत्रों में संचार सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी। नागरिकों के लिए ऑनलाइन सेवाओं की पहुँच और उपयोग में सुविधा व तेजी आएगी। साथ ही विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी एवं ऑनलाइन मॉनिटरिंग व डाटा प्रविष्टि में भी आसानी होगी।
    कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजना को गंभीरता से लेने और समयावधि में कार्य पूर्ण करने हेतुनिर्देशित किया। उन्होंने नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में वन विभाग के अतिरिक्त उपलब्धता अनुसार राजस्व या आबादी जमीन का चयन करने के लिए कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अमलों के माध्यम से छूटे हुए नेटवर्क विहीन गांवों का पुनः सर्वे कर शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने, ग्राम सभा से अनुमोदन लेकर उपयुक्त स्थान चिन्हित करना और राजस्व अधिकारियों को जमीन आबंटन हेतु नक्शा खसरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
    इस अवसर पर निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुश्री शिखा ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026

    CG NEWS : कोयला घोटाले से मचा हड़कंप ‘एनटीपीसी लिमिटेड’ लारा में सैकड़ों ट्रेलर गायब, जांच शुरू

    May 3, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026

    Babu Khemani Case : इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा कारोबार , बाबू खेमानी के 50 से अधिक ऑनलाइन आईडी का खुलासा

    May 3, 2026

    CG NEWS : जंगल के बीच चल रही थी फैक्ट्री , 800 लीटर नशीला तेल और भारी मात्रा में गांजा बरामद

    May 3, 2026

    CG BREAKING NEWS : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला’ पत्रकार पर जानलेवा वार, आरोपी मजहर खान पर आरोप

    May 3, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026

    CG NEWS : कोयला घोटाले से मचा हड़कंप ‘एनटीपीसी लिमिटेड’ लारा में सैकड़ों ट्रेलर गायब, जांच शुरू

    May 3, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026

    Babu Khemani Case : इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा कारोबार , बाबू खेमानी के 50 से अधिक ऑनलाइन आईडी का खुलासा

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.