Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG High Court News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पंचायत कर्मचारी सरकारी कर्मचारी नहीं; पेंशन का अधिकार नहीं

    October 6, 2026

    CG NEWS : महिला आरक्षक के आरोपों से मचा हड़कंप, ASP ने महिला कांस्टेबल और RI दोनों से मांगा जवाब

    October 6, 2026

    🏹 शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, विभागीय कार्यो की हुई समीक्षा
    Chhattisgarh

    कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, विभागीय कार्यो की हुई समीक्षा

    News EditorBy News EditorNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 04 नवम्बर 2025/
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज एवं शासकीय कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
    कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के सभी हॉस्पिटल में नर्सिंग होम एक्ट के सभी निर्धारित मानकों का पालन कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। इस हेतु एसडीएम को राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर सभी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बाल सम्प्रेक्षण गृह के निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। कलेक्टर ने जिले में दो माह पूर्व डीएमएफ से स्वीकृत व अप्रारम्भ कार्यो की जानकारी तैयार करने के लिए कहा, जिससे इन कार्यो को प्राथमिकता से प्रारम्भ किया जा सके। उन्होंने रेडक्रॉस समिति को ब्लड डोनेशन वाहन उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी यथाशीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा।
    कलेक्टर ने आत्मानंद विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु प्रतीक्षा सूची से मेरिट अभ्यर्थी को शीघ्रता से नियुक्ति प्रदान करने की बात कही। जिससे शेष शिक्षण सत्र में बच्चों की पढ़ाई बेहतर हो पाए। युकियुक्त करण के पश्चात विद्यालयों में जॉइनिंग के लिए शेष शिक्षकों की जानकारी लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के आवासों में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल स्थापित करने कार्य मे भी तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने जिले में आवश्यकता वाले स्थानों में नए पीडीएस गोडाउन निर्माण हेतु प्रस्ताव देने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। साथ ही जिले के नए स्कूल, आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति से छूटे हुए पंचायतों में नए स्कूल, आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता की जांच कर प्रस्ताव देने की बात कही। आयुष विभाग के पॉलिक्लिनिक में आईपीडी सेवा प्रारम्भ करने की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के लिए कहा। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्र रनई व साखों के वनाधिकार के पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द वनाधिकार पट्टा प्रदान करने के निर्देश दिए।
    बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों का जांच कर निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ नगरीय निकाय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।पर चर्चा कर सभी प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव, सभी एसडीएम, प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, अधीक्षक भू अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG High Court News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पंचायत कर्मचारी सरकारी कर्मचारी नहीं; पेंशन का अधिकार नहीं

    October 6, 2026

    CG NEWS : महिला आरक्षक के आरोपों से मचा हड़कंप, ASP ने महिला कांस्टेबल और RI दोनों से मांगा जवाब

    October 6, 2026

    🏹 शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ

    October 6, 2026

    INDIA Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, दिल्ली में शुरू हुआ ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    October 6, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक को कुचला

    October 6, 2026

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल की बढ़ी मुश्किलें, शिकायतों की होगी बिंदुवार जांच

    October 6, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG High Court News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पंचायत कर्मचारी सरकारी कर्मचारी नहीं; पेंशन का अधिकार नहीं

    October 6, 2026

    CG NEWS : महिला आरक्षक के आरोपों से मचा हड़कंप, ASP ने महिला कांस्टेबल और RI दोनों से मांगा जवाब

    October 6, 2026

    🏹 शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ

    October 6, 2026

    INDIA Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, दिल्ली में शुरू हुआ ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    October 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.