जांजगीर-चांपा 01 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट एवं विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की गई।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वयं बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज कर कलेक्टोरेट परिसर में इस प्रणाली की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से शासकीय कार्यालयों में समयपालन सुनिश्चित होगा तथा कर्मचारियों की उपस्थिति पर सटीक निगरानी संभव हो सकेगी। इससे न केवल कार्य-संस्कृति में अनुशासन आएगा, बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं भी प्राप्त होंगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


