Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG UCC News : छत्तीसगढ़ में ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कृष्णा ग्रुप ने पहलगाम आतंकी घटना के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Chhattisgarh

    कृष्णा ग्रुप ने पहलगाम आतंकी घटना के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    News EditorBy News EditorApril 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना में शहीद हुए 26 निर्दाेष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कृष्णा ग्रुप द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस भीषण आतंकवादी हमले की पूरे देश में आक्रोश है एवं इस कृत्य की कड़ी निंदा की जा रही है। देशभर में आतंकवादियों तथा इस साजिश में शामिल तत्वों को कठोर दंड दिलाने की मांग उठ रही है।
    कोरबा स्थित कृष्णा हुंडई परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मृत आत्माओं की शांति के लिए मौन धारण किया गया। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक मोदी ने कहा, इस प्रकार की घटनाओं की केवल निंदा पर्याप्त नहीं है, हमें आतंकवाद का मुँहतोड़ जवाब देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा दुस्साहस ना कर सकें। आज का भारत साहसपूर्वक कार्रवाई करने वाला राष्ट्र है, जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर करारा जवाब देता है। उन्होंने यह भी अपील की कि प्रत्येक भारतीय नागरिक को सरकार पर दबाव बनाना चाहिए ताकि इस जघन्य कृत्य का उचित प्रतिशोध लिया जा सके। श्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना ही सही श्रद्धांजलि होगी।
    श्रदांजलि सभा में प्रदीप टिबडेवाल कृष्णा ग्रुप के निदेशक श्री संजय मोदी, श्री राजा मोदी, श्री हार्दिक मोदी, श्री चैतन्य मोदी, श्री वेदांत मोदी, विश्व हिंदू परिषद कोरबा महानगर के अध्यक्ष श्री गौरव मोदी, बजरंग दल के अध्यक्ष श्री राणा, विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रितेश डालमियां, श्रीमती अंकिता मोदी, श्रीमती निकिता मोदी, श्रीमती श्रेया मोदी, श्रीमती मंजू अग्रवाल, श्रीमती आशा बंसल सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।
    साथ ही इस अवसर पर कृष्णा हुंडई के जनरल मैनेजर श्री वरुण नायर, कृष्णा किया के जनरल मैनेजर श्री कमलेश वांटू, कृष्णा होंडा के जनरल मैनेजर श्री प्रमोद यादव, तथा कृष्णा बजाज के मैनेजर श्री राहुल के नेतृत्व में कृष्णा ग्रुप के अनेक सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया।
    पूरा कार्यक्रम एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध संकल्प लेने तथा शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कृष्णा ग्रुप ने एक स्वर में कहा कि देश की अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG UCC News : छत्तीसगढ़ में ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    जिले में संचालित अपस्पताल के डाॅक्टर्स/डाटा एंट्री आपरेटर एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त कार्यशाला

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG UCC News : छत्तीसगढ़ में ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.