Wednesday, February 11, 2026

कोरबा में युवा चिकित्सक डॉ. पंकज महंत का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कोरबा। शहर के सीतामणी क्षेत्र निवासी युवा चिकित्सक डॉ. पंकज महंत का आकस्मिक निधन हो गया। उनका निधन दिनांक 08 फरवरी 2026, रविवार को हुआ। इस दुखद समाचार से परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।

डॉ. पंकज महंत के असमय निधन से चिकित्सा जगत सहित सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वे अपने सरल स्वभाव और सेवाभावी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दशगात्र, चंदनपान एवं पगबंधी कार्यक्रम का आयोजन 17 फरवरी 2026, मंगलवार को किया जाएगा। इस अवसर पर सात्विक चौका आरती शाम 6 बजे से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम का आयोजन उनके निवास स्थान – रेलवे स्टेशन रोड, सीतामणी, कोरबा में किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -