Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा मामले में ED का बड़ा एक्शन, वकील की गिरफ्तारी के लिए रात में खुली PMLA कोर्ट

    November 24, 2026

    कोरबा के जंगल में हाथी का आतंक, ट्रैक्टर पर किया हमला; बाल-बाल बचे ग्रामीण

    November 24, 2026

    CG News : जेल से निकलते ही अमित बघेल ने दिखाई ताकत, रैली में समर्थकों के साथ किया बड़ा राजनीतिक ऐलान

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा 09 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कटघोरा में सातगढ़ कँवर समाज के सामाजिक सम्मेलन-1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद सीताराम कँवर के पुण्य तिथि समारोह सहित रामपुर चौक में शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा अनावरण तथा ग्राम कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक का नामकरण, मूर्ति स्थापना और प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड और कँवर समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़, भगवान सहस्त्रबाहु के मूर्ति स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख, शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा के लिए 10 लाख की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कंवर समाज एवं कल्चुरी समाज के लोगों को मूर्ति अनावरण, मूर्ति स्थापना, भूमि पूजन सहित अन्य विकास कार्यों के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कँवर समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी समाज के लोगो का आगे बढने का शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। वे चाहते हैं कि सभी समाज के लोग शिक्षा को अपनाएं और विकास की राह में आगे बढ़े और छत्तीसगढ़ सहित देश का मान बढ़ाए। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति के लोग भी कलेक्टर-एसपी, डॉक्टर-इंजीनियर बने यही हमारी मंशा है। मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सीताराम कंवर को समाज का गौरव बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में समाज के अनेक लोगों ने अपनी बलिदान दी है। मुझे खुशी है कि आज मैंने शहीद सीताराम कंवर के प्रतिमा का अनावरण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विकास व उत्थान के लिये शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने सभी बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को नशा से दूर रहने तथा सड़क में यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनने तथा जागरूक बनकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने कहा। उन्होंने बताया कि राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान की बेहतर व्यवस्था है। वर्तमान में राज्य में मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईआईटी, विश्वविद्यालय, लॉ कॉलेज संचालित है। यहाँ के विद्यार्थी चाहे तो राज्य में रहकर भी उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती फरवरी 2026 तक मनाए जाने की बात कहते हुए सभी को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गठन के साथ ही 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान की खरीदी की जा रही है। 13 लाख किसानों को दो साल के धान का बकाया बोनस वितरित किया गया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए सहायता राशि उनके खाते में दी जा रही है। 5500 रुपए मानक बोरे की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है , चरण पादुका योजना का संचालन फिर से प्रारम्भ किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री राम लला दर्शन योजना के माध्यम से राज्य से प्रतिमाह हजारों भक्तों को सरकारी खर्च से अयोध्या धाम में श्री राम के दर्शन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के 20 माह के भीतर ही 10 हजार से अधिक युवाओं को शासकीय नौकरी प्रदान की गई है। जल्द ही 5 हजार शिक्षक, 700 से अधिक पदों पर सहायक प्राध्यापक की भर्ती की जाएगी। नई औद्योगिक नीति के तहत भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व उन्हांने कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी समाज के आराध्य ठाकुर देव स्थल पर पूजा अर्चना भी की। समाज के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को तीर-धनुष भेंट कर अभिवादन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीद सीताराम कँवर के योगदान को महान बताया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हाइटेक बस स्टैंड के मांग भी रखी। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह कँवर ने शहीद सीताराम के योगदान को बताया और समाज के गतिविधियों को बताते हुए मुख्यमंत्री से कई मांगे रखी। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह कँवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्री गणराज सिंह कँवर, श्री त्रिवेंद्र सिंह, श्री राजीव सिंह, श्रीमती झुलबाई कँवर, श्री राज जायसवाल, श्रीमती माया रूपेश कँवर, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा की गई प्रमुख घोषणा मुख्यमंत्री श्री साय ने सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए प्रदान करने और कंवर समाज के बनने वाले समाजिक भवन में डीएमएफ से बाउंड्रीवाल निर्माण कराने घोषणा की। उन्होंने रामपुर चौक में शहीद सीताराम कंवर की नए मूर्ति स्थापना के लिए 10 लाख, कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्र बाहु की मूर्ति स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख देने तथा कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की।
    Chhattisgarh

    कोरबा 09 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कटघोरा में सातगढ़ कँवर समाज के सामाजिक सम्मेलन-1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद सीताराम कँवर के पुण्य तिथि समारोह सहित रामपुर चौक में शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा अनावरण तथा ग्राम कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक का नामकरण, मूर्ति स्थापना और प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड और कँवर समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़, भगवान सहस्त्रबाहु के मूर्ति स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख, शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा के लिए 10 लाख की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कंवर समाज एवं कल्चुरी समाज के लोगों को मूर्ति अनावरण, मूर्ति स्थापना, भूमि पूजन सहित अन्य विकास कार्यों के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कँवर समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी समाज के लोगो का आगे बढने का शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। वे चाहते हैं कि सभी समाज के लोग शिक्षा को अपनाएं और विकास की राह में आगे बढ़े और छत्तीसगढ़ सहित देश का मान बढ़ाए। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति के लोग भी कलेक्टर-एसपी, डॉक्टर-इंजीनियर बने यही हमारी मंशा है। मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सीताराम कंवर को समाज का गौरव बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में समाज के अनेक लोगों ने अपनी बलिदान दी है। मुझे खुशी है कि आज मैंने शहीद सीताराम कंवर के प्रतिमा का अनावरण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विकास व उत्थान के लिये शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने सभी बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को नशा से दूर रहने तथा सड़क में यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनने तथा जागरूक बनकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने कहा। उन्होंने बताया कि राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान की बेहतर व्यवस्था है। वर्तमान में राज्य में मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईआईटी, विश्वविद्यालय, लॉ कॉलेज संचालित है। यहाँ के विद्यार्थी चाहे तो राज्य में रहकर भी उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती फरवरी 2026 तक मनाए जाने की बात कहते हुए सभी को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गठन के साथ ही 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान की खरीदी की जा रही है। 13 लाख किसानों को दो साल के धान का बकाया बोनस वितरित किया गया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए सहायता राशि उनके खाते में दी जा रही है। 5500 रुपए मानक बोरे की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है , चरण पादुका योजना का संचालन फिर से प्रारम्भ किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री राम लला दर्शन योजना के माध्यम से राज्य से प्रतिमाह हजारों भक्तों को सरकारी खर्च से अयोध्या धाम में श्री राम के दर्शन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के 20 माह के भीतर ही 10 हजार से अधिक युवाओं को शासकीय नौकरी प्रदान की गई है। जल्द ही 5 हजार शिक्षक, 700 से अधिक पदों पर सहायक प्राध्यापक की भर्ती की जाएगी। नई औद्योगिक नीति के तहत भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व उन्हांने कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी समाज के आराध्य ठाकुर देव स्थल पर पूजा अर्चना भी की। समाज के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को तीर-धनुष भेंट कर अभिवादन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीद सीताराम कँवर के योगदान को महान बताया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हाइटेक बस स्टैंड के मांग भी रखी। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह कँवर ने शहीद सीताराम के योगदान को बताया और समाज के गतिविधियों को बताते हुए मुख्यमंत्री से कई मांगे रखी। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह कँवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्री गणराज सिंह कँवर, श्री त्रिवेंद्र सिंह, श्री राजीव सिंह, श्रीमती झुलबाई कँवर, श्री राज जायसवाल, श्रीमती माया रूपेश कँवर, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा की गई प्रमुख घोषणा मुख्यमंत्री श्री साय ने सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए प्रदान करने और कंवर समाज के बनने वाले समाजिक भवन में डीएमएफ से बाउंड्रीवाल निर्माण कराने घोषणा की। उन्होंने रामपुर चौक में शहीद सीताराम कंवर की नए मूर्ति स्थापना के लिए 10 लाख, कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्र बाहु की मूर्ति स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख देने तथा कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की।

    News EditorBy News EditorOctober 9, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कोरबा 09 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने कटघोरा के रामपुर चौक स्थित वीर शहीद सीताराम कंवर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सीताराम कंवर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपस्थित आमजनता से आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों का कुशलक्षेम जाना और स्थानीय युवाओं को समाज व राज्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
    इस दौरान विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कंवर समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा मामले में ED का बड़ा एक्शन, वकील की गिरफ्तारी के लिए रात में खुली PMLA कोर्ट

    November 24, 2026

    कोरबा के जंगल में हाथी का आतंक, ट्रैक्टर पर किया हमला; बाल-बाल बचे ग्रामीण

    November 24, 2026

    CG News : जेल से निकलते ही अमित बघेल ने दिखाई ताकत, रैली में समर्थकों के साथ किया बड़ा राजनीतिक ऐलान

    November 24, 2026

    CG Weather Today : प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा शुष्क, उत्तर छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद बढ़ेगी ठिठुरन

    November 24, 2026

    24 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 24, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 23, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा मामले में ED का बड़ा एक्शन, वकील की गिरफ्तारी के लिए रात में खुली PMLA कोर्ट

    November 24, 2026

    कोरबा के जंगल में हाथी का आतंक, ट्रैक्टर पर किया हमला; बाल-बाल बचे ग्रामीण

    November 24, 2026

    CG News : जेल से निकलते ही अमित बघेल ने दिखाई ताकत, रैली में समर्थकों के साथ किया बड़ा राजनीतिक ऐलान

    November 24, 2026

    CG Weather Today : प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा शुष्क, उत्तर छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद बढ़ेगी ठिठुरन

    November 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.