Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : पुलिस बैरक में आरक्षक की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटा विभाग

    July 26, 2026

    27th Anniversary of the Kargil War : 27 साल में बदली भारतीय सेना की ताकत, आधुनिक हथियारों और तकनीक से दुश्मनों को कड़ा संदेश

    July 26, 2026

    CG Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम का रेड अलर्ट’ रायपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार, संभलकर निकलें

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » घर बैठे मिल रही परिवहन सेवाः ’तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना से आसान हुई राह
    Chhattisgarh

    घर बैठे मिल रही परिवहन सेवाः ’तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना से आसान हुई राह

    News EditorBy News EditorMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 25 मार्च 2026/
    छत्तीसगढ़ शासन की “तुंहर सरकार तुंहर द्वार“ योजना के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही घर पहुँच सेवाओं ने नागरिकों के जीवन को सुगम और सरल बना दिया है। प्रदेश सरकार की इस मंशा को आगे बढ़ाते हुए परिवहन विभाग द्वारा कुशल और समयबद्ध तरीके से स्मार्ट कार्ड आधारित ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) सीधे आवेदकों के घर के पते पर पहुँचाए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
    इस योजना के क्रियान्वयन से परिवहन प्रणाली में न केवल सुधार हुआ है, बल्कि नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। वाहन स्वामियों को अब आवश्यक दस्तावेजों के परीक्षण के उपरांत बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हो रहे हैं। शासन का यह कदम सुरक्षित और सीमित गति से वाहन चलाने के साथ-साथ पर्यावरण नियमों के अनुपालन के प्रति भी नागरिकों को प्रोत्साहित कर रहा है। सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने और यातायात संकेतों के पालन को अनिवार्य बनाने की दिशा में यह सेवा एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुई है।
    परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा ने बताया कि कोरबा जिले में इस योजना के सफल संचालन के परिणाम आंकड़ों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 52,076 दस्तावेजों का वितरण किया गया था, जिसमें 27,253 पंजीकरण प्रमाणपत्र और 24,823 ड्राइविंग लाइसेंस शामिल थे। वहीं, आगामी वर्ष 2025-26 में सेवाओं की गति में और अधिक वृद्धि देखी गई है। इस वर्ष अब तक कुल 58,850 दस्तावेज वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें 32,530 पंजीकरण प्रमाणपत्र और 26,320 ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। जिला परिवहन अधिकारी कोरबा के मार्गदर्शन में बढ़ते हुए ये आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि यह योजना जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है और परिवहन सेवाओं तक पहुँच को अधिक सुगम बना रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : पुलिस बैरक में आरक्षक की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटा विभाग

    July 26, 2026

    27th Anniversary of the Kargil War : 27 साल में बदली भारतीय सेना की ताकत, आधुनिक हथियारों और तकनीक से दुश्मनों को कड़ा संदेश

    July 26, 2026

    CG Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम का रेड अलर्ट’ रायपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार, संभलकर निकलें

    July 26, 2026

    संत गुरु रविदास के संदेश, व महा अभियान से संकल्पित हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं आगामी तिरंगा यात्रा महाअभियान की तैयारी

    July 26, 2026

    पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : गोपाल मोदी

    July 26, 2026

    * थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा उड़ीसा बालेश्वर से गुमशुदा/अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया गया

    July 26, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG News : पुलिस बैरक में आरक्षक की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटा विभाग

    July 26, 2026

    27th Anniversary of the Kargil War : 27 साल में बदली भारतीय सेना की ताकत, आधुनिक हथियारों और तकनीक से दुश्मनों को कड़ा संदेश

    July 26, 2026

    CG Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम का रेड अलर्ट’ रायपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार, संभलकर निकलें

    July 26, 2026

    संत गुरु रविदास के संदेश, व महा अभियान से संकल्पित हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं आगामी तिरंगा यात्रा महाअभियान की तैयारी

    July 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.