Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा की सड़कों पर बवाल, बैरिकेड तोड़ने का प्रयास; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

    August 27, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में रेलवे सुरंग के भीतर तेंदुआ देखकर मचा हड़कंप, लोको पायलट ने बनाया वीडियो

    August 27, 2026

    CG NEWS : पटवारी कार्यालय में मचा हड़कंप, लोहे की रॉड से किया हमला’ वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
    Chhattisgarh

    छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय

    News EditorBy News EditorMarch 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 13 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है। योजना के अंतर्गत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली एक हजार रुपये की राशि महिलाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है और वे अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर रही हैं।
    कोरबा जिले में भी महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन को नई दिशा दे रही हैं। इन्हीं लाभार्थियों में से एक हैं कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती कृष्णा कुर्रे। वो बताती हैं कि पहले परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए घर से बाहर काम करने जाती थीं, लेकिन उनका मन हमेशा स्वयं का कोई काम शुरू करने का था। बाहर जाकर काम करना उन्हें सहज नहीं लगता था, ऐसे में अपने घर के पास ही कोई स्वरोजगार शुरू करने की इच्छा रखती थीं।
    इसी दौरान राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत आवेदन किया और कुछ ही समय में उन्हें इसका लाभ मिलने लगा। योजना के तहत मिलने वाली राशि हर माह समय पर उनके बैंक खाते में जमा होने लगी। उन्होंने इस राशि को धीरे-धीरे बचाकर जमा करना शुरू किया। कुछ समय में जब उनके पास लगभग 12 से 15 हजार रुपये की राशि एकत्रित हो गई, तो उन्होंने उसी धनराशि से अपने घर पर ही ब्यूटी पार्लर शुरू करने का निर्णय लिया। आज वे अपने घर से ही यह कार्य संचालित कर रही हैं, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आय का स्रोत भी मिल गया है।
    श्रीमती कुर्रे बताती हैं कि उनकी तीन बेटियां हैं और अब वे उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं। पहले जहां कई आवश्यकताओं के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे स्वयं कमाकर अपने परिवार का सहयोग कर रही हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है और घर में खुशहाली आई है।
    उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की इस योजना ने हम जैसी महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। आज हम अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी पा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा की सड़कों पर बवाल, बैरिकेड तोड़ने का प्रयास; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

    August 27, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में रेलवे सुरंग के भीतर तेंदुआ देखकर मचा हड़कंप, लोको पायलट ने बनाया वीडियो

    August 27, 2026

    CG NEWS : पटवारी कार्यालय में मचा हड़कंप, लोहे की रॉड से किया हमला’ वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 27, 2026

    CG BREAKING : महापौर की कार बनी आग का गोला, उतरने के कुछ ही पल बाद धू-धूकर जला वाहन

    August 27, 2026

    Electricity Privatization : छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण की सुगबुगाहट से बवाल, टाटा पावर को वितरण देने का विरोध

    August 27, 2026

    बिजली कनेक्शन की eKYC शुरू होने वाली, दस्तावेजों में नाम गलत हुआ तो अटक सकता है सत्यापन

    August 27, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा की सड़कों पर बवाल, बैरिकेड तोड़ने का प्रयास; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

    August 27, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में रेलवे सुरंग के भीतर तेंदुआ देखकर मचा हड़कंप, लोको पायलट ने बनाया वीडियो

    August 27, 2026

    CG NEWS : पटवारी कार्यालय में मचा हड़कंप, लोहे की रॉड से किया हमला’ वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 27, 2026

    CG BREAKING : महापौर की कार बनी आग का गोला, उतरने के कुछ ही पल बाद धू-धूकर जला वाहन

    August 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.