Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING : अमित जोगी के घर पहुंची पुलिस, 24 घंटे के भीतर बयान दर्ज कराने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    त्योहारी सीजन में मिलावट पर प्रशासन सख्त: कोरबा की 3 दुकानों में बिक्री बंद, मिठाइयों के नमूने जब्त

    November 4, 2026

    CG Politics : भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर 5 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जल जीवन मिशन: राज्य में 27 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन
    Chhattisgarh

    जल जीवन मिशन: राज्य में 27 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन

    News EditorBy News EditorJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 28 जुलाई 2023/ राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 50 लाख 13 हजार 830 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना है। जिसके तहत वर्तमान में 27 लाख 19 हजार 960 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 981 स्कूलों, 41 हजार 725 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 15 हजार 596 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला सर्वाधिक 1 लाख 40 हजार 369 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में अग्रणी है। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिला 1 लाख 39 हजार 240, महासमुंद जिले में 1 लाख 32 हजार 665 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

     

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साथ जमीनी स्तर पर राज्य में सिंगल विलेज स्कीम और मल्टी विलेज स्कीम सहित अन्य पेयजल योजनाओं सहित जल जीवन मिशन के कार्यों का क्रियान्वयन सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ. एस. भारतीदासन और मिशन संचालक श्री आलोक कटियार द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

     

    जल जीवन मिशन के तहत अब तक धमतरी जिले में 1 लाख 28 हजार 291, रायगढ़ जिला 1 लाख 23 हजार 089, कवर्धा 1 लाख 20 हजार 165, बिलासपुर जिले में 1 लाख 17 हजार 715, बलौदाबाजार-भाटापारा में 1 लाख 17 हजार 221, दुर्ग 1 लाख 13 हजार 587, मुंगेली में 1 लाख 10 हजार 333 तथा राजनांदगांव जिला 1 लाख 10 हजार 238 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह, बेमेतरा जिले में 1 लाख 09 हजार 839, बालोद में 01 लाख 08 हजार 281, सक्ती में 1 लाख 3 हजार 037, गरियाबंद 87 हजार 450, बलरामपुर में 84 हजार 505, जशपुर में 82 हजार 830, सरगुजा जिले के 81 हजार 713, कोरबा में 81 हजार 148, सूरजपुर में 76 हजार 257, बस्तर में 75 हजार 898, कोण्डागांव में 71 हजार 694, कांकेर 71 हजार 340, सांरगढ़-बिलाईगढ़ में 55 हजार 408, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 47 हजार 215, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 41 हजार 548, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 36 हजार 318, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 28 हजार 975, सुकमा में 28 हजार 817, कोरिया में 27 हजार 099, बीजापुर 25 हजार 866, दंतेवाड़ा में 24 हजार 383 और नारायणपुर जिले में 17 हजार 426, ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG BREAKING : अमित जोगी के घर पहुंची पुलिस, 24 घंटे के भीतर बयान दर्ज कराने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    त्योहारी सीजन में मिलावट पर प्रशासन सख्त: कोरबा की 3 दुकानों में बिक्री बंद, मिठाइयों के नमूने जब्त

    November 4, 2026

    CG Politics : भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर 5 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

    November 4, 2026

    Supreme Court : दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकना गलत’ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- कानून पर दोबारा विचार की जरूरत

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026

    एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

    November 4, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG BREAKING : अमित जोगी के घर पहुंची पुलिस, 24 घंटे के भीतर बयान दर्ज कराने का दिया निर्देश

    November 4, 2026

    त्योहारी सीजन में मिलावट पर प्रशासन सख्त: कोरबा की 3 दुकानों में बिक्री बंद, मिठाइयों के नमूने जब्त

    November 4, 2026

    CG Politics : भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर 5 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

    November 4, 2026

    Supreme Court : दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकना गलत’ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- कानून पर दोबारा विचार की जरूरत

    November 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.