⏭️ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर- चांपा जिले में कानून- व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
आरोपियों के नाम
1- भैरव मिश्रा उर्फ़ मोगली पिता रामधन मिश्रा उम्र 44 वर्ष निवासी बी महंत उपनगर वार्ड नंबर 6 जांजगीर
2- अखिलेश राठौर पिता रामकुमार राठौर उम्र 36 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 2 जांजगीर
3- रामनारायण राठौर पिता छोटेलाल राठौर उम्र 55 वर्ष निवासी भगत चौक वार्ड नंबर 11 जांजगीर
4- धीरज पाठक पिता प्रदीप पाठक उम्र 42 वर्ष निवासी न्यू चंदनीया
पारा वार्ड नंबर 16 जांजगीर
5- राहुल बजाज पिता ठाकुर दास बजाज उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 23 केरा रोड जांजगीर
6- तालिब खान पिता अब्दुल बारी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 नैला
7- अविनाश राठौर पिता रामकुमार राठौर उम्र 39 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 12 जांजगीर
8- मुकेश बजाज पिता साजन बजाज उम्र 45 वर्ष निवासी केरा रोड जांजगीर
9- कृष्ण कुमार चंद्र पिता जीवन लाल चंद्र उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 न्यू चंदनीयापारा जांजगीर
⏭️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूलैंडन यॉर्क एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) योगिताबाली खापर्डे के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
⏭️ कोतवाली पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बनारी मेन रोड से अंदर एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा टीम बनाकर रेड कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल थाना कोतवाली और रिस्पांस टीम से एक संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के द्वारा बताये गये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर मौके से 09 जुआरियो को पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल 4,28,420 /- रुपए नगद एवं ताश पत्ती तथा मौक़े से अन्य सामग्री को जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
⏭️ पुलिस टीम के द्वारा जिस मकान में घेराबंदी कर जुआड़ियों को पकड़ा गया है उसे मकान के मालिक के विरुद्ध जाँच कर पृथक से कार्यवाही की जा रही है
⏭️ कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।




