⏩आज दिनांक 07.09.2025 को दोपहर करीबन 01.40 बजे थाना जांजगीर पुलिस को सुचना मिली कि जगदीश देवांगन निवासी बलौदाबाजार भाठापारा जो शारदा मंगलम के पीछे रहते है। जिसके द्वारा अपने पत्नी को लड़ाई झगड़ा करते हुए धारदार चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया है, जिसकी सूचना पर तत्काल थाना जांजगीर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा बंद था, पुलिस द्वारा दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसे तो देखा दोनों पति पत्नी बेहोशी के हालत में पड़ा था। जिसको तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया, इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है। आरोपी पति द्वारा घटना करित करने के बाद चाकू से अपने नस को काटकर आत्म हत्या का प्रयास किया गया है, आरोपी पति का इलाज जारी है, पुलिस सभी तथ्यों की जांच/विवेचना की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


