प्रार्थी संतोष कुमार चन्द्रा निवासी अरसिया थाना जैजैपुर का आज दिनांक 17.09.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का बेदराम जांगड़े अपने बाड़ी में घुसे गाय को निदर्यता पूर्वक टांगी से मार दिया है कि रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 265/2025 धारा 325 भा0न्या0सं0 4 10 छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधि0 11(1)(क) पशु क्रुरता निवारण अधि0 का अपराध पंजीबद्व कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) श्रीमानअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार यादव (रापुसे) , श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा मवेशि को टांगिया से क्रुरतापूर्वक मारने वाले आरोपी के विरूद्व त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश देने पर मृत पशु के शव का शासकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक से पीएम कराया गया है,एवं आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करते घटना मे प्रयुक्त टंगिया को पेश करने पर वजह सबूत में जप्त कर कब्ज़ा पुलिस लिया गया तथा आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 17.09.2025 को गिरफ्तार किया जाकर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी का जेल वारंट बनने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी एस राजपूत, सउनि राधेश्याम राठौर,आर.क्र.140 अरूण कुमार चन्द्रा, आर.क्र.133 विजय कुर्रे, आर.क्र 294 दिनेश पटेल का विशेष योगदान रहा
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


