Thursday, February 19, 2026

थाना नवागढ़ क्षेत्र के आदतन गुड़ा बदमाश के विरुद्ध अनाचार का मामला दर्ज

मामले का विवरण इस प्रकार है कि गुड़ा बदमाश संतोष कोसले द्वारा एक महिला को जबरन डरा धमका कर अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर नगरोटा जम्मू के द्वारा थाना नगरोटा में बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

थाना नगरोटा जम्मू से मूल डायरी थाना नवागढ़ पुलिस की प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में मूल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी आदतन गुंडा बदमाश अपने सकुनत से फरार है जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही है मिलने पर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तारी कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -