मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को आरोपी बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गये है कि रिपोर्ट पर दिनांक 15.08.26 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 334/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना पर आरोपी देवेंद्र जांगडे को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि प्रमोद महार, मप्रआर मंजू सिंह आरक्षक भुनेश्वर पटेल,बेदराम पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।




