थाना बलौदा पुलिस को दिनांक 19.02.26 को सूचना मिली कि दरमियानी रात्रि में छाता जंगल क्षेत्र में जंगली सूअर को मारने के लिए बिजली करंट से तार फसाया था जिसकी चपेट में मृतक अनिल कुमार लहरें की आने से मृत्यु हो गई।
पुलिस ने घटना के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया है और आरोपियों की पतासाजी में जुटी है। इस प्रकार के जघन्य अपराधों से न केवल जंगली जीवन को नुकसान पहुँचता है, बल्कि इससे इंसानों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने जंगली सूअर को मारने के लिए बिजली करंट से तार लगाकर यह कार्य किया गया था।
पुलिस की अपील:
पुलिस आम जनता से अपील की है कि वे जंगली जीवों को नुकसान पहुँचाने वाली इस तरह की घटनाओं से दूर रहें और सुरक्षित तरीके से कार्य करें। इस तरह की घटनाएँ न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि इनसे जीवन और पर्यावरण दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर से एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो शीघ्र आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तारी कार्यवाही की जाएगी।



