नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुंह काला करने से रोक दिया। बरैया अपना वचन पूरा करने के लिए गुरुवार दोपहर भोपाल में राजभवन जाने के लिए रवाना हुए। रोशनपुरा चौराहे पर दिग्विजय ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। काला टीका लगाकर औपचारिकता पूरी की।
इसके बाद बरैया ने EVM वाले पोस्टरों पर काली स्याही पोत दी। बोले, ‘हम EVM का मुंह काला कर रहे।’ बरैया दतिया की भांडेर सीट से विधायक चुने गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी रहे।
विधानसभा चुनाव से पहले बरैया ने कहा था कि अगर भाजपा की मध्यप्रदेश में 50 सीट भी आती हैं तो वे अपना मुंह काला करेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 230 सीट में से 163 सीट मिली हैं।




