Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » धर्म और आध्यात्म ! कृपा और शरणागति की महत्ता के विभिन्न पहलुओं पर दिव्य उद्बोधन
    Chhattisgarh

    धर्म और आध्यात्म ! कृपा और शरणागति की महत्ता के विभिन्न पहलुओं पर दिव्य उद्बोधन

    News EditorBy News EditorDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विख्यात धर्म गुरु और दार्शनिक प्रवचन विशेषज्ञ डॉक्टर स्वामी युगल शरण महाराज ने अपने आध्यात्मिक प्रवचन में कहा कि ईश्वर इस संसार में सर्व-शक्तिमान और सर्वज्ञ हैं । भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए शरणागति आवश्यक हैं । शरणागति का अर्थ हैं -अपने आपको भगवान के चरणों में समर्पित कर देना ! ऋग्वेद में कृपा शब्द का उल्लेख 08 बार और शरणागति शब्द का उल्लेख 11 बार किया गया हैं ।

    श्रद्धेय स्वामी जी ने यह भी कहा कि हम सब लोग बचपन में सरल थे जैसे-जैसे बड़े होते गए ईश्वर ने हमें सिखा दिया । हम सबको अब सरल बनना पड़ेगा । प्रवचन स्थल जगदीश भाई पटेल संपादक सीजी लाईव पोर्टल न्यूज के दिशा-निर्देश पर सहयोगी लेखक एवं साहित्यकार शशिभूषण सोनी रिपोर्टिंग कर रहे हैं ।

    शरणागति के बाधक तत्व

    स्वामी जी ने कहा कि शरणागति में कुछ बाधक तत्व हैं । जैसे कि कपूयाचरण और तुष्टि । कपूयाचरण में जिन्हें भाव, अनृत भाव और माया भाव आते हैं । तुष्टि में शरणागति तुष्टि , काल तुष्टि और भाग्य तुष्टि आते हैं । स्वामी जी ने कहा कि यदि हमें ईश्वर की कृपा चाहिए तो हमें ईश्वर और गुरु की शरण में जाना होगा ।

    उन्होंने विभीषण के वाक्यांश का उल्लेख करते हुए कहा कि ,विभीषण हमारी शरण में आया हैं और सुग्रीव तुम भी एक दिन मेरी शरण में आए थे । उन्होंने भगवान श्रीरामचन्द्र जी की ओर दृष्टांत देते हुए कहा कि अगर रावण भीमेरी शरण में आ जायेगा तो उन्हें भी मैं शरणागत दे दुंगा । सचमुच भगवान कितने कृपालु और दयालु हैं ।

    शरणागति की अवस्था क्या होनी चाहिए

    शरणागति शत-प्रतिशत होनी चाहिए । इसमें बाल भर का भी अंतर नहीं होनी चाहिए । जब सारे आश्रय छूट जाएं और हम व्याकुल होकर भगवान को आत्मीय रुप से पुकारे , यही शरणागति की अवस्था हैं , यह बातें खचा-खच भरे हुए प्रवचन पंडाल में स्वामी जी ने कही ।

    शरणागत जीव के लिए भगवान जरुरी

    डॉ स्वामी जी ने अनवरत व्याख्यान देते हुए कहा कि शरणागत जीव के लिए भगवान भी दयालु बन जाते हैं । वे शरणागत जीव के पिछले अपराधों को क्षमा कर देते हैं और उनकी रक्षा करते हैं । भगवान शरणागत जीव का योगक्षेम वहन करते हैं ।

    जब हम कुछ नहीं करते हैं, तभी भगवान कृपा करते हैं

    महाभारत में वर्णित अर्जुन और भगवान श्रीकृष्ण के कथन का विस्तार पूर्वक उल्लेख करते हुए कहा कि’ अरे श्रीकृष्ण तू तो द्वारिका गया था तो मुझे बुलाने क्यों आया । अगर युद्ध नहीं करेगा तो तुझे नर्क मिलेगा । क्षत्रिय का अर्थ ही होता हैं- धर्म का पालन करना ! अगर युद्ध नहीं करेगा तो आखिर क्या करेगा । स्वर्ग में वास्तविक सुख नही हैं , पुण्य के अनुसार ही स्वर्ग मिलेगा । उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि रसगुल्ला खाने के लिए भी मुंह चलाना पड़ता । कर्म हर किसी को करना पड़ता हैं ।

    स्वामी जी महाराज ने कहा कि धर्म और अधर्म दोनों को छोड़ दे और मेरी शरण में आजा । उन्होंने कहा कि पाप और पुण्य का फल देने वाला मैं ही हूं । शरणागति मतलब कुछ नहीं करना हैं, जब हम कुछ नहीं कर रहे हैं तब भगवान कृपा कर करते हैं ।

    आध्यात्मिक प्रवचन में उपस्थित श्रद्धालु भक्त

    प्रवचन का रसपान करने के लिए स्थल पर पद्मेश शर्मा, सत्येंद्र सिंह, राजेश कुमार तिवारी,डॉ राम खिलावन यादव, संपादक जनादेश न्यूज, प्रिंट मीडिया से शशिभूषण सोनी , अर्जुन लाल सोनी , उपेंद्र धर दीवान, श्रीमति संतोषी सराफ , रमेश कुमार सोनी, श्रीमती शशिप्रभा सोनी, श्रीमति शांता-महेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, जंगल से SLR-INSAS और BGL लॉन्चर समेत हथियार मिले

    September 22, 2026

    CGPSC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 22, 2026

    Crime News : छात्रा से छेड़खानी केस में बड़ा पुलिस एक्शन, आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली

    September 22, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

    September 22, 2026

    *एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु*

    September 22, 2026

    CG News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से मचा हड़कंप, पुशर कार की टक्कर से मजदूर की मौत

    September 22, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, जंगल से SLR-INSAS और BGL लॉन्चर समेत हथियार मिले

    September 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.