Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Pt. Pradeep Mishra’ ने अमित शाह को बताया भगवान शंकर का अवतार, कांग्रेस ने उठाए सवा

    August 20, 2026

    CG News : अभनपुर में विवाद गरमाया’ CMO को धमकी और गाली-गलौज का आरोप, नपा अध्यक्ष का VIDEO वायरल

    August 20, 2026

    Korba Elephant Terror: आधी रात बस्ती में घुसा लोनर हाथी, ग्रामीण के घर की दीवार ढहाई

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पुलिस ने दो ट्रकों से जब्त किया लाखों का विस्फोटक, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    पुलिस ने दो ट्रकों से जब्त किया लाखों का विस्फोटक, तीन आरोपी गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    पुलिस ने दो ट्रकों से जब्त किया लाखों का विस्फोटक, तीन आरोपी गिरफ्तारबेमेतरा। बेमेतरा से 60 टन विस्फोटक लेकर मध्यप्रदेश जा रहे दो ट्रकों को रघुनाथनगर पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों ट्रकों में अमोनियम नाइट्रेट लोड था, जिसकी कीमत पुलिस ने 25 लाख रुपये बताई है। ट्रकों के चालकों सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की जांच की जा रही है। रघुनाथनगर थाना प्रभारी अमर सिंह कोमरे की टीम द्वारा थाने के सामने वाहनों की जांच के दौरान दो ट्रक पहुंचेl ट्रक क्रमांक सीजी 15 सीएस 9094 एवं सीजी 15 एसी 5138 की जांच में दोनों ट्रकों में 30-30 टन अमोनियम नाइट्रेट लोड मिला। पूछताछ में एक ट्रक के चालक ने विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट को स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बेरला, बेमेतरा छत्तीसगढ़ से लोड कर सिंगरौली मध्यप्रदेश ले जाना बताया। वहीं दूसरे ट्रक में विशाखापटनम, आन्ध्रप्रदेश से विस्फोटक लोड किया गया था और वे सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड गनियारी, बैढ़न सिंगरौली जा रहे थे। दोनों ट्रक वाहन में लोड विस्फोटक के परिवहन का ट्रक चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने विस्फोटक के साथ दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया।

    मामले में पुलिस ने ट्रक चालक मुन्ना यादव (46) राबर्टसगंज, सोनभद्र, ननदेव तिवारी निवासी तरासी पलामू, झारखंड व सूरज कुमार निवासी तरासी पलामू को गिरफ्तार किया है। जब्त विस्फोटक की कीमत लगभग साढ़े 25 लाख रुपये बताई जा रही है। बलरामपुर एसपी डा.लाल उमेद सिंह ने कहा कि विस्फोटक परिवहन के लिए नियम बनाए गए हैं। जिन जिलों से होकर विस्फोटक परिवहन किया जा रहा है, वहां के एसपी को सूचना देनी होती है। यह सूचना ईमेल के माध्यम से भी दी जा सकती है। संवेदनशील क्षेत्र से होकर बिना किसी सूचना के दोनों ट्रकों से विस्फोटक परिवहन किया जा रहा था। इसलिए कार्रवाई की गई। जब्त अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग ब्लास्टिंग के लिए किया जाता है। आमतौर पर पत्थर खदानों, बाक्साइट खदानों में इससे ब्लास्टिंग की जाती है। इस विस्फोटक का उपयोग नक्सली भी लैंड माइंस बनाने के लिए करते रहे हैं। इस कारण संवेदनशील क्षेत्रों में इनका नियमविरूद्ध परिवहन प्रतिबंधित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Pt. Pradeep Mishra’ ने अमित शाह को बताया भगवान शंकर का अवतार, कांग्रेस ने उठाए सवा

    August 20, 2026

    CG News : अभनपुर में विवाद गरमाया’ CMO को धमकी और गाली-गलौज का आरोप, नपा अध्यक्ष का VIDEO वायरल

    August 20, 2026

    Korba Elephant Terror: आधी रात बस्ती में घुसा लोनर हाथी, ग्रामीण के घर की दीवार ढहाई

    August 20, 2026

    लाइव वीडियो बनाने की शर्त पड़ी भारी, ब्लू वाटर में डूबा युवक’ Deputy CM Sao ने लिया संज्ञान

    August 20, 2026

    CG High Court : छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती, 56 सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी

    August 20, 2026

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Pt. Pradeep Mishra’ ने अमित शाह को बताया भगवान शंकर का अवतार, कांग्रेस ने उठाए सवा

    August 20, 2026

    CG News : अभनपुर में विवाद गरमाया’ CMO को धमकी और गाली-गलौज का आरोप, नपा अध्यक्ष का VIDEO वायरल

    August 20, 2026

    Korba Elephant Terror: आधी रात बस्ती में घुसा लोनर हाथी, ग्रामीण के घर की दीवार ढहाई

    August 20, 2026

    लाइव वीडियो बनाने की शर्त पड़ी भारी, ब्लू वाटर में डूबा युवक’ Deputy CM Sao ने लिया संज्ञान

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.