Saturday, February 21, 2026

पॉक्सो कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज होगा

प्रयागराज में माघ मेले के दौरान नाबालिग बच्चों से कुकर्म के आरोपों के मामले में जिला अदालत ने बड़ा आदेश दिया है। पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष व शीघ्र विवेचना करने के निर्देश दिए हैं।

अदालत ने कहा कि पीड़ित बच्चों के बयान, साक्षियों और जांच रिपोर्ट से आरोप गंभीर प्रकृति के प्रतीत होते हैं, जिनमें लैंगिक उत्पीड़न के संज्ञेय अपराध शामिल हैं। कोर्ट ने जांच के दौरान पीड़ितों की पहचान और गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

पुलिस का कहना है कि कोर्ट का आदेश मिलते ही नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -