Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही कार, भीषण हादसे में युवती की मौत; 8 अस्पताल में भर्ती

    November 22, 2026

    CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की मौत, बाइक और यात्री बस में आमने-सामने भिड़ंत

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Jail Rules : अब जेल में जाति नहीं, रोटेशन तय करेगा काम! CM साय सरकार ने 1968 की नियमावली में किया संशोधन

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों से हो रहे हैं समृद्ध
    Chhattisgarh

    प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों से हो रहे हैं समृद्ध

    News EditorBy News EditorDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 28 दिसंबर 2025/ प्रदेश के किसान खेती-किसानी में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। वहीं विकसित भारत विजन की परिकल्पना की ओर अग्रसर हो रहे हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा किसानों को अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसका बड़ी संख्या में किसान लाभ ले रहे हैं। किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर खेती किसानी के उन्नत एवं आधुनिक तौर तरीके अपना रहे हैं, जिससे किसानों को पारंपरागत किसानी से अधिक फायदा हो रहा है।

    शासकीय अनुदान पर आधुनिक एवं उन्नत कृषि यंत्र किसानों को

    कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हैं जिनसे किसान लगातार लाभान्वित हो रहे हैं, चाहे वो उन्नत बीज हो या अन्य विभागीय योजनाएं। इसी क्रम में बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा किसानों के हित में शासकीय अनुदान पर आधुनिक एवं उन्नत किस्म में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों को किसानों को उपलब्ध कराया जाता है l खेती किसानी के विभिन्न चरणों जुताई, बुआई, रोपाई, फसल कटाई जैसे सभी चरणों के लिए अनुदान पर कृषि यंत्र किसान के द्वारा चयन आधार पर उपलब्ध कराया जाता है, इससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है। बीज निगम द्वारा किसानों को शक्ति चलित कृषि यंत्र जैसे – रोटावेटर, स्व चलित रीपर, पैडी ट्रांसप्लांटर, लेज़र लैंड लेवलर, पावर वीडर, मल्चर, थ्रेशर, सीड ड्रिल, सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई

    इन कृषि यंत्रों के उपयोग से किसानों को समय की बचत के साथ-साथ श्रम लागत में भी कमी हो रही है। किसानों का कहना है कि आधुनिक यंत्रों के प्रयोग से खेती का कार्य कम समय में और अधिक सटीक तरीके से हो पा रहा है, जिससे फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई है। परिणाम स्वरूप बाजार में उन्हें उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

    882 किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्रों से किया गया लाभान्वित

    बता दें कि बीज निगम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। निगम द्वारा किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराने की योजना क्रियान्वित है। जिससे कृषि क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा मिल रहा है।
    वर्ष 2025-26 में अभी तक 882 किसान को अनुदान पर कृषि यंत्रों से लाभान्वित हो चुके हैं।

    स्व-चलित रीपर से कटाई हुई आसान

    बिलासपुर जिले के किसान नारायण दल्लू पटेल ने बीज निगम के माध्यम से अनुदान पर स्व-चलित रीपर प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पहले एक एकड़ फसल की कटाई में 10-12 मजदूर और पूरा दिन लगता था, जबकि अब वही कार्य 2-3 घंटे में पूरा हो जाता है। इससे कटाई लागत में 50-60 प्रतिशत तक कमी आई है और समय पर कटाई संभव हो सकी है।

    रोटावेटर से खेत की तैयारी हुई तेज

    रायपुर जिले के किसान हीरालाल साहू ने बताया कि रोटावेटर के उपयोग से खेत की जुताई एक ही बार में हो जाती है। पहले जहाँ खेत तैयार करने में 3-4 दिन लगते थे, अब कुछ घंटों में कार्य पूर्ण हो जाता है। इससे फसल उत्पादन में 20-25 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।

    सीड ड्रिल से बीज की बचत और बेहतर उत्पादन

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के किसान लेखूराम छेदईया ने अनुदान पर सीड ड्रिल मशीन क्रय किए है। उन्होंने बताया कि इस मशीन का प्रयोग बोआई में करने पर बीज की 15-25 प्रतिशत तक बचत होती है। समान दूरी और गहराई पर बोआई से अंकुरण बेहतर हुआ है औ

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही कार, भीषण हादसे में युवती की मौत; 8 अस्पताल में भर्ती

    November 22, 2026

    CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की मौत, बाइक और यात्री बस में आमने-सामने भिड़ंत

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Jail Rules : अब जेल में जाति नहीं, रोटेशन तय करेगा काम! CM साय सरकार ने 1968 की नियमावली में किया संशोधन

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ के पटवारियों की हड़ताल स्थगित, निलंबन और वेतन समेत लंबित मांगों पर सरकार से मांगा समाधान

    November 22, 2026

    खपरीडीह क्षेत्र में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

    November 22, 2026

    डेढ़ लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई GST अधिकारी निलंबित, राज्य कर आयुक्त ने जारी किया आदेश

    November 22, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG NEWS : ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही कार, भीषण हादसे में युवती की मौत; 8 अस्पताल में भर्ती

    November 22, 2026

    CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की मौत, बाइक और यात्री बस में आमने-सामने भिड़ंत

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Jail Rules : अब जेल में जाति नहीं, रोटेशन तय करेगा काम! CM साय सरकार ने 1968 की नियमावली में किया संशोधन

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ के पटवारियों की हड़ताल स्थगित, निलंबन और वेतन समेत लंबित मांगों पर सरकार से मांगा समाधान

    November 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.