Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही कार, भीषण हादसे में युवती की मौत; 8 अस्पताल में भर्ती

    November 22, 2026

    CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की मौत, बाइक और यात्री बस में आमने-सामने भिड़ंत

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Jail Rules : अब जेल में जाति नहीं, रोटेशन तय करेगा काम! CM साय सरकार ने 1968 की नियमावली में किया संशोधन

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रशासन सख्त- तमनार क्षेत्र में महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला एवं बदसलूकी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    प्रशासन सख्त- तमनार क्षेत्र में महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला एवं बदसलूकी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 03 जनवरी 2026/ एक महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट, आपत्तिजनक कृत्य,अमानवीय और निंदनीय व्यवहार, कपड़ा फाड़ने और अभद्र व्यवहार और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इस गंभीर घटनाक्रम के संबंध में रायगढ जिल के थाना तमनार में अपराध क्रमांक 309/25 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 109, 74, 76, 296, 351(2), 115 (2), 221, 132, 309(4), 309(6), 3(5) भा.न्या.सं. तथा आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

    रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएचपी चौक, लिब्रा में धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाया लिया है। महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, बदसलूकी, अमानवीय एवं निंदनीय व्यवहार, कपड़ा फाड़ने और अभद्र व्यवहार एवं लूट की गंभीर घटना में शामिल पांच आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटलना के दो अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार गहन पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मंगल राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, चिनेश खमारी, निवासी ग्राम आमगांव, प्रेमसिंह राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, कीर्ति श्रीवास, निवासी ग्राम आमगांव तथा वनमाली राठिया, निवासी ग्राम झरना शामिल हैं।

    रायगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गारेदृपेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान प्रारंभ किए जाने के संबंध में 08 दिसंबर 2025 को धौराभांठा बाजार मैदान में जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इस जनसुनवाई के विरोध में खदान क्षेत्र से प्रभावित 14 ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा 12 दिसंबर 2025 से सीएचपी चौक, लिब्रा में आर्थिक नाकेबंदी के उद्देश्य से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था। स्थिति को सामान्य करने के लिए 27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन द्वारा मार्ग खुलवाने की कार्रवाई की जा रही थी, उसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिस जवान घायल हुए। घटना के दौरान प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट,गाली-गलौज एवं भद्दी टिप्पणियां की गईं। इस घटना को लेकर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

    महिला पुलिस पर आरोपियों द्वारा की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक घटना से जुड़ी एक-एक पहलुओं की रायगढ़ पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है। घटना में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही कार, भीषण हादसे में युवती की मौत; 8 अस्पताल में भर्ती

    November 22, 2026

    CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की मौत, बाइक और यात्री बस में आमने-सामने भिड़ंत

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Jail Rules : अब जेल में जाति नहीं, रोटेशन तय करेगा काम! CM साय सरकार ने 1968 की नियमावली में किया संशोधन

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ के पटवारियों की हड़ताल स्थगित, निलंबन और वेतन समेत लंबित मांगों पर सरकार से मांगा समाधान

    November 22, 2026

    खपरीडीह क्षेत्र में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

    November 22, 2026

    डेढ़ लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई GST अधिकारी निलंबित, राज्य कर आयुक्त ने जारी किया आदेश

    November 22, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG NEWS : ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही कार, भीषण हादसे में युवती की मौत; 8 अस्पताल में भर्ती

    November 22, 2026

    CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की मौत, बाइक और यात्री बस में आमने-सामने भिड़ंत

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Jail Rules : अब जेल में जाति नहीं, रोटेशन तय करेगा काम! CM साय सरकार ने 1968 की नियमावली में किया संशोधन

    November 22, 2026

    Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ के पटवारियों की हड़ताल स्थगित, निलंबन और वेतन समेत लंबित मांगों पर सरकार से मांगा समाधान

    November 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.