Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : पटवारी कार्यालय में मचा हड़कंप, लोहे की रॉड से किया हमला’ वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 27, 2026

    CG BREAKING : महापौर की कार बनी आग का गोला, उतरने के कुछ ही पल बाद धू-धूकर जला वाहन

    August 27, 2026

    Electricity Privatization : छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण की सुगबुगाहट से बवाल, टाटा पावर को वितरण देने का विरोध

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बालको ने रन फॉर जीरो हंगर में चौथी बार दिया सबसे अधिक पोषणयुक्त मील का योगदान
    Chhattisgarh

    बालको ने रन फॉर जीरो हंगर में चौथी बार दिया सबसे अधिक पोषणयुक्त मील का योगदान

    News EditorBy News EditorOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालकोनगर, 13 अक्टूबर, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट टीम भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए वीडीएचएम ‘रन फॉर जीरो हंगर’ चैलेंज 2025 का खिताब जीत लिया। इस वर्ष बालको ने लगातार चौथी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे समूह के भीतर बालको की फिटनेस, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण की भावना पुनः प्रदर्शित हुई।

    12 अक्टूबर तक चले इस अभियान में बालको ने कुल 15,93,142 किलोमीटर की दूरी तय की। वेदांता समूह की सभी व्यावसायिक इकाइयों में बालको इस वर्ष भी शीर्ष स्थान पर रहा। दिल्ली में आयोजित भव्य समापन समारोह में बालको को ट्रॉफी प्रदान की गई। वेदांता समूह के ‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान का उद्देश्य है कर्मचारियों द्वारा तय किए गए प्रत्येक किलोमीटर के बदले जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना। इस वर्ष वेदांता समूह ने तय 5 मिलियन किलोमीटर के लक्ष्य को हासिल किया।

    लगभग दो महीनों तक चले इस अभियान में बालको के कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, व्यावसायिक साझेदारों और समुदाय के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभियान ने न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित किया, बल्कि सामूहिक प्रयास और समाजसेवा की भावना को भी सशक्त किया।

    प्राप्त ट्रॉफी को बालको परिवार की मेहनत का परिणाम बताते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि लगातार चौथी बार वीडीएचएम चैलेंज में विजेता बनना हमारे बालको परिवार की प्रतिबद्धता और एकजुटता का प्रमाण है। इस वर्ष 1.5 मिलियन से अधिक किलोमीटर की दूरी करना समुदाय की भलाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। फिटनेस के साथ समाजसेवा को जोड़ने का यह प्रयास हमारे स्वास्थ्य प्रथम दृष्टिकोण को और मजबूती प्रदान करता है।

    समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल के “समाज को वापस देने” की भावना के अनुरूप, जुटाए गए भोजन को भारत के 14 राज्यों में संचालित लगभग 6,500 नंद घरों के बच्चों तक पहुँचाया जाएगा। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित यह पहल बाल विकास, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास है। बालको का यह चौथा निरंतर विजय वर्ष न केवल खेल भावना की जीत है, बल्कि एक स्वस्थ और कुपोषण-मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में कंपनी की सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : पटवारी कार्यालय में मचा हड़कंप, लोहे की रॉड से किया हमला’ वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 27, 2026

    CG BREAKING : महापौर की कार बनी आग का गोला, उतरने के कुछ ही पल बाद धू-धूकर जला वाहन

    August 27, 2026

    Electricity Privatization : छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण की सुगबुगाहट से बवाल, टाटा पावर को वितरण देने का विरोध

    August 27, 2026

    बिजली कनेक्शन की eKYC शुरू होने वाली, दस्तावेजों में नाम गलत हुआ तो अटक सकता है सत्यापन

    August 27, 2026

    CG Job Vacancy : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका’ 100 पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी, युवाओं में खुशी

    August 27, 2026

    जांजगीर-चांपा ने रचा विश्व रिकॉर्ड’ एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने बांधी ‘एक राखी साइबर जागृति की’, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ नाम

    August 27, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : पटवारी कार्यालय में मचा हड़कंप, लोहे की रॉड से किया हमला’ वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 27, 2026

    CG BREAKING : महापौर की कार बनी आग का गोला, उतरने के कुछ ही पल बाद धू-धूकर जला वाहन

    August 27, 2026

    Electricity Privatization : छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण की सुगबुगाहट से बवाल, टाटा पावर को वितरण देने का विरोध

    August 27, 2026

    बिजली कनेक्शन की eKYC शुरू होने वाली, दस्तावेजों में नाम गलत हुआ तो अटक सकता है सत्यापन

    August 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.