Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Mob Justice Case : शराब के लिए बाइक का ‘सौदा’ पड़ा भारी , मालिक ने युवक की उतारी खाल, बीच सड़क पर खूनी खेल

    April 6, 2026

    Chhattisgarh High Court News : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ‘लीगल स्ट्राइक’, रामावतार जग्गी हत्याकांड में Amit Jogi’ को उम्रकैद, 20 साल का इंतजार खत्म

    April 6, 2026

    * जिला प्रशासन सक्ती एवं थाना बिर्रा की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न
    Chhattisgarh

    भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न

    News EditorBy News EditorFebruary 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक एवं अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। जिले के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के करकमलों से भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल जी, कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी, कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग जी, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी, संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा जी, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्री रितु चौरसिया जी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह जी, श्री देवेंद्र पांडेय जी एवं श्री जोगेश लांबा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अत्याधुनिक तकनीक एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नवीन कार्यालय न केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संस्कार और सेवाभाव का सशक्त प्रेरणास्थल भी सिद्ध होगा। यह कार्यालय अंत्योदय, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

    https://cgtimesnews.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-02-at-6.54.15-PM.mp4

    भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी व उनकी टीम को बधाई – श्री विष्णुदेव साय जी

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि ऊर्जानगरी कोरबा में बनने जा रहा भाजपा का यह विशाल कार्यालय अटल स्मृति भवन न केवल संगठन की शक्ति और विस्तार का प्रतीक होगा, बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं के समर्पण और संकल्प को भी दीर्घकाल तक रेखांकित करेगा। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के अंशदान से बनने वाला यह भवन सर्वसुविधाओं से युक्त होगा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन के विस्तार और कार्यक्रमों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए नए भवन की जरूरत थी। इसके निर्माण से कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और संगठनात्मक कार्यों में सुगमता आएगी। उन्होंने अटल स्मृति भवन के निर्माण का संकल्प लेने और उसे साकार करने के लिए जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गोपाल मोदी, उनकी टीम और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्य निश्चित रूप से सफल होगा।

    अटल स्मृति भवन आने वाले वर्षों में जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों का मजबूत केंद्र बनेगा – श्री लखनलाल देवांगन

    कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अटल स्मृति भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बनेगा।” उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आने वाले वर्षों में जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों का मजबूत केंद्र बनेगा।

    राष्ट्रनायक भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों का प्रतीक होगा – श्री गोपाल मोदी जी

    जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि “सेवा ही संगठन है” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला द्वारा एक भव्य, आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त जिला कार्यालय के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के नवीन भाजपा जिला कार्यालय का नामकरण “अटल स्मृति भवन” के रूप में किया गया हैं, जो राष्ट्रनायक भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों का प्रतीक होगा। श्री मोदी जी ने जानकारी दी कि यह नया जिला कार्यालय लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर निर्मित किया जाएगा, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय दूर-दराज़ से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण, वैचारिक विमर्श एवं जनसेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्व में भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 16 जनवरी 1991 को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष श्री लखीराम अग्रवाल जी के कर-कमलों से संपन्न हुआ था तथा उसका लोकार्पण 24 मार्च 1993 को श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी द्वारा किया गया था। नया प्रस्तावित कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संस्कार और “राष्ट्र प्रथम” की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला वैचारिक केंद्र होगा।

    इस शुभ अवसर पर सहित जिले भर से आए बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Mob Justice Case : शराब के लिए बाइक का ‘सौदा’ पड़ा भारी , मालिक ने युवक की उतारी खाल, बीच सड़क पर खूनी खेल

    April 6, 2026

    Chhattisgarh High Court News : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ‘लीगल स्ट्राइक’, रामावतार जग्गी हत्याकांड में Amit Jogi’ को उम्रकैद, 20 साल का इंतजार खत्म

    April 6, 2026

    * जिला प्रशासन सक्ती एवं थाना बिर्रा की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा

    April 6, 2026

    * नाबालिक बालिका से छेडछाड, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    April 6, 2026

    धारदार चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

    April 6, 2026

    * थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

    April 6, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Mob Justice Case : शराब के लिए बाइक का ‘सौदा’ पड़ा भारी , मालिक ने युवक की उतारी खाल, बीच सड़क पर खूनी खेल

    April 6, 2026

    Chhattisgarh High Court News : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ‘लीगल स्ट्राइक’, रामावतार जग्गी हत्याकांड में Amit Jogi’ को उम्रकैद, 20 साल का इंतजार खत्म

    April 6, 2026

    * जिला प्रशासन सक्ती एवं थाना बिर्रा की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा

    April 6, 2026

    * नाबालिक बालिका से छेडछाड, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    April 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.