जांजगीर-चांपा, 26 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को स्वयं पूरा करने के साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी सहयोग कर रही हैं।
विकासखंड नवागढ़ के ग्राम अवरीद निवासी श्रीमती धनेश्वरी धीवर के लिए भी महतारी वंदन योजना आत्मनिर्भरता का माध्यम बनी है। योजना की 31वीं किस्त की एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में पहुंची तो रक्षाबंधन पर्व से पहले मिली इस सौगात ने उनकी खुशी बढ़ा दी। धनेश्वरी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए बेहद उपयोगी है। अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। योजना की राशि से वे राशन और घरेलू सामान खरीदने के साथ अपनी आवश्यकताओं को पूरा करती हैं।
श्रीमती धनेश्वरी के लिए महतारी वंदन योजना की यह किस्त केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और अपनत्व का एहसास भी लेकर आई है। रक्षाबंधन से पहले खाते में पहुंची 31वीं किस्त को वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से बहनों के लिए मिले उपहार के रूप में देखती हैं। वे मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि हमर विष्णु भैया ने महिलाओं को अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार के लिए भी सहयोगी बनने का आत्मविश्वास दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




