Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा: दादर खुर्द के ग्रामीणों ने SECL और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

    September 23, 2026

    निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ BJP में खत्म हुआ सस्पेंस, आज लौटेंगे किरण सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में आएंगे नजर

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राजधानी के 14 स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर – ­ कंवर
    Chhattisgarh

    राजधानी के 14 स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर – ­ कंवर

    News EditorBy News EditorMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की जनहितैषी योजना ‘‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’’ के क्रियान्वयन हेतु रायपुर शहर के शंकर नगर जोन में आज शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर ने किया।
    कार्यक्रम में श्री कंवर ने हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे श्री देवेंद्र तिवारी भाजपा जिला अध्यक्ष कोरिया एवं मुख्य अभियंता रायपुर शहर एवं ग्रामीण श्री संजीव सिंह उपस्थित थे। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से प्रदेश के उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के भुगतान में राहत दिलाने एवं आन स्पाट समाधान प्रदान कराने की दिशा मे यह योजना महत्वपूर्ण कदम है। योजना के अंतर्गत मार्च 2023 से अब तक बकाया बिजली बिल के सक्रिय एवं निष्क्रिय

    उपभोक्ताओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। श्री कंवर ने बताया कि यह पहली ऐसी योजना है जिसमें सक्रिय उपभोक्ता को पहली बार बकाया बिल में राहत दिया जाएगा। योजना में सक्रिय उपभोक्ता के तहत डीएलएफ, बीपीएल एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ता शामिल है।
    रायपुर शहर के 4 जोन (ईस्ट, वेस्ट, साउथ एवं सेंट्रल) के 14 स्थानों पर शिविर लगेंगे। अधीक्षण अभियंता सिटी सर्किल एक श्री महावीर विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मे संचालित बकाया वसूली अभियान के तहत कई बकायादारों ने भुगतान किया, इसी कारणवश कुछ शेष बकाया उपभोक्ता ही बचे हैं। जिन्हें समाधान योजना के तहत छूट देकर शीघ्र ही रायपुर शहर में बकाया राशि उपभोक्ताओं की संख्या शून्य की जाएगी।
    योजना के तहत सक्रिय उपभोक्ताओं को बकाया एवं अधिभार की राशि में छूट प्रदान की जाएगी। सक्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं 5 वर्ष से अधिक (लंबित बकाया राशि) को मूल राशि में 75 प्रतिशत एवं 1 से 5 वर्ष (लंबित बकाया राशि) को मूल राशि में 50 प्रतिशत एवं दोनों स्थिति में अधिभार में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। निष्क्रिय उपभोक्ताओं हेतु बीपीएल श्रेणी को मूल राशि में 75 प्रतिशत, घरेलू एवं कृषि में 50 प्रतिशत तथा सरचार्ज मे शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
    प्रबंधन ने योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु रायपुर के 14 स्थानों में शिविर लगाने का निर्णय लिया जिसकी शुरूआत आज प्रबंध निदेशक के हाथों किया गया। यह योजना 30 जून तक चलेगी जिसके अंतर्गत पात्र उपभोक्ता पंजीकरण कर योजना का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ता बकाया बिल का भुगतान एकमुश्त या किश्तों में कर सकते हैं। पंजीयन हेतु उपभोक्ता मोर बिजली ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट या नजदीकी बिजली कार्यालय/शिविर में पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियंता श्री विनय चन्द्राकर द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा: दादर खुर्द के ग्रामीणों ने SECL और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

    September 23, 2026

    निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ BJP में खत्म हुआ सस्पेंस, आज लौटेंगे किरण सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में आएंगे नजर

    September 23, 2026

    गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

    September 23, 2026

    कोरबा में हत्या की दो वारदातों से दहशत, लाकड़हा गांव में महिला का पत्थर से कुचला मिला सिर

    September 23, 2026

    कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

    September 23, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    कोरबा: दादर खुर्द के ग्रामीणों ने SECL और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

    September 23, 2026

    निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ BJP में खत्म हुआ सस्पेंस, आज लौटेंगे किरण सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में आएंगे नजर

    September 23, 2026

    गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

    September 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.