Thursday, November 13, 2025

रूस में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, कामचटका का पूर्वी तट हिला

मास्को, 13 सितंबर 2025। रूस के कामचटका के पूर्वी तट पर आज भीषण भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई, जो बेहद खतरनाक श्रेणी में आती है। भूकंप की शक्ति इतनी अधिक थी कि इससे इमारतों को नुकसान और भारी जन-धन हानि की आशंका जताई जा रही है।

7.4 तीव्रता का मतलब क्या है?

विशेषज्ञों के अनुसार, 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप इमारतों को गिरा सकता है और बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता है। इस स्तर का भूकंप धरती को जोरदार तरीके से हिला देता है और इसकी चपेट में आने वाले क्षेत्रों में लोगों की जान पर सीधा खतरा होता है।

रिक्टर पैमाना क्या बताता है?

  • 2 से कम – केवल सीज्मोग्राफ पकड़ता है।

  • 3 से 3.9 – ऐसा लगे जैसे भारी वाहन पास से गुजरा।

  • 4 से 4.9 – घर का सामान हिल सकता है।

  • 5 से 5.9 – फर्नीचर तक हिल सकते हैं।

  • 6 से 6.9 – इमारतों की नींव दरक सकती है।

  • 7 से 7.9 – इमारतें गिर सकती हैं।

  • 8 से ऊपर – सुनामी और भारी तबाही का खतरा।

हाल ही में अफगानिस्तान में भी आया था भूकंप

कुछ ही दिन पहले अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई और हजारों लोग घायल हो गए थे। उस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -