पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सख्त कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बलौदा पुलिस द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर अभियान चालाया गया जिसमें थाना बलौदा क्षेत्रांतर्गत अलग- अलग अपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे 1 स्थाई गिरफ्तारी वारंट एवं 08 गिरफ्तारी वारंट को पकड़ा गया है जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटियों का नाम
1. श्रीलाल लहरे उम्र 37 वर्ष निवासी खिसोरा
2. निरंजन कुमार टण्डन उम्र 35 वर्ष खमदाईपारा खिसोरा
3. राजू कश्यप उम्र 34 वर्ष निवासी बैजलपुर
4. श्यामलाल रोहिदास उम्र 52 वर्ष निवासी पहरिया
5. गोपी पाटले उम्र 25 वर्ष निवासी बुचीहरदी
6. कृष्णा यादव उम्र 30 वर्ष निवासी हरदी महामाया,
7. छोटू देवार उम्र 23 वर्ष देवारपारा बलौदा,
8. गणेशू देवार उम्र 24 वर्ष देवारपारा बलौदा,
9. मुकेश विश्वकर्मा निवासी खिसोरा थाना बलौदा
⏩ वारंटियों की धरपकड़ कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, प्र0आर0 सहेत्तर पाटले, आर. ईश्वरी राठौर, रूपेश डहरिया, सुमित श्रीवास का विषेश योगदान रहा।


