Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Crime News : घर में कब्र खुदवाकर पति को दफनाने की तैयारी, मजदूरों की सूझबूझ से बची जान

    August 10, 2026

    BREAKING NEWS : विधानसभा मार्च को लेकर बढ़ा तनाव, बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर’ पुलिस-प्रशासन अलर्ट

    August 10, 2026

    80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » वन विभाग की नई पहल: युवाओं के लिए शुरू हुआ ‘युवान’ वालंटियर प्रोग्राम
    Chhattisgarh

    वन विभाग की नई पहल: युवाओं के लिए शुरू हुआ ‘युवान’ वालंटियर प्रोग्राम

    News EditorBy News EditorJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 29 जुलाई 2025/ पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बलौदाबाजार वनमंडल ने एक सराहनीय और अभिनव पहल की है। युवाओं को वनों और प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से ‘युवान‘ (युवा$वन) नामक एक विशेष वालंटियर कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को ‘युवान वालंटियर‘ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे वन, वन्यप्राणियों और जैव विविधता के संरक्षण में सक्रिय भागीदार बन सकें।

    वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने कहा कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार शुरू किए जा रहे युवान कार्यक्रम का उद्देश्य है कि हमारे युवा वन, वन्यजीव और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और सक्रिय रूप से इनकी रक्षा में सहभागी बनें। यह सिर्फ प्रशिक्षण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी से जुड़ने का अवसर है। ‘युवान’ कार्यक्रम निश्चित रूप से बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए प्रकृति के साथ जुड़ने और कुछ सार्थक करने का एक सुनहरा अवसर है।

    बलौदाबाजार वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने जिले के सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने महाविद्यालयों और स्कूलों के प्राचार्यों को भी इस सम्बन्ध में पत्र भेजकर युवाओं को अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करने को कहा है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से छात्रों और युवाओं के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत उन्हें वनों और वन्यजीवों की रक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी, व्यवहारिक प्रशिक्षण और आवश्यक कौशल प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही साथ युवाओं को अवगत जाएगा कि जंगलों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, जैव विविधता को क्यों बचाना जरूरी है और पर्यावरण के संतुलन में इनका क्या योगदान है।

    ‘युवान’ कार्यक्रम की एक विशेष बात यह है कि इसके तहत युवाओं को सर्पदंश (सांप काटने) से बचाव और साँपों के सुरक्षित रेस्क्यू (बचाव कार्य) का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे न केवल अपनी और दूसरों की सुरक्षा कर सकेंगे, बल्कि इन वन्य जीवों के संरक्षण में भी योगदान दे सकेंगे। वन विभाग द्वारा चयनित युवान वालंटियरों को समय-समय पर प्रशिक्षण, फील्ड विजिट (क्षेत्रीय भ्रमण) और कार्यों की सराहना स्वरूप प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे। यह युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जिससे वे प्रकृति को करीब से जाने सकेंगे और अपने ज्ञान व अनुभव को बढ़ा सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Crime News : घर में कब्र खुदवाकर पति को दफनाने की तैयारी, मजदूरों की सूझबूझ से बची जान

    August 10, 2026

    BREAKING NEWS : विधानसभा मार्च को लेकर बढ़ा तनाव, बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर’ पुलिस-प्रशासन अलर्ट

    August 10, 2026

    80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण

    August 10, 2026

    कटघोरा में सनसनीखेज वारदात! सागौन बाड़ी में मिली महिला की जली लाश, टूटी चूड़ियां और रुपये बरामद

    August 10, 2026

    CG Crime News : दुर्ग में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, महिला दलाल और मैनेजर सहित 9 हिरासत में

    August 10, 2026

    * जांजगीर-चांपा पुलिस की रिस्पॉन्स टीम बनी अपराधियों पर शिकंजा

    August 10, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Crime News : घर में कब्र खुदवाकर पति को दफनाने की तैयारी, मजदूरों की सूझबूझ से बची जान

    August 10, 2026

    BREAKING NEWS : विधानसभा मार्च को लेकर बढ़ा तनाव, बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर’ पुलिस-प्रशासन अलर्ट

    August 10, 2026

    80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण

    August 10, 2026

    कटघोरा में सनसनीखेज वारदात! सागौन बाड़ी में मिली महिला की जली लाश, टूटी चूड़ियां और रुपये बरामद

    August 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.