उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। बीते हफ्ते जिले की शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान बड़े स्तर हिंसा भड़क गई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस घटना के बाद से ही संभल को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। इस हिंसा में शामिल करीब 28 लोगों को पकड़ा जा चुका है और बड़ी संख्या में आरोपी फरार भी चल रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर से संभल हाई अलर्ट पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये जुमे की नमाज का दिन है और सुप्रीम कोर्ट में मामले पर सुनवाई भी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


