Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Doda Shaken By Earthquake : डोडा में भूकंप के दो झटके’ 15 मिनट में दो बार कांपी धरती, दहशत में लोग

    April 12, 2026

    CG News : शटर और दीवार के बीच फंसी गर्दन, चोरी करने आया युवक पूरी रात नहीं निकल पाया

    April 12, 2026

    Asha Bhosle Death : संगीत जगत को बड़ा झटका’ आशा भोसले नहीं रहीं, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना/चौकी परिसर में सर्राफा व्यापारी, गोल्ड लोन एवं पेट्रोल पंप संचालकों का अलग-अलग बैठक आयोजित
    Chhattisgarh

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना/चौकी परिसर में सर्राफा व्यापारी, गोल्ड लोन एवं पेट्रोल पंप संचालकों का अलग-अलग बैठक आयोजित

    News EditorBy News EditorFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी परिसरों में सर्राफा व्यापारियों, गोल्ड लोन संचालकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य संपत्ति संबंधी अपराधों, लूट, चोरी एवं ठगी की घटनाओं की रोकथाम करना तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।

    🔹सर्राफा व्यापारियों हेतु निर्देश—
    ▪️ दुकान परिसर में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित कर कम से कम 30 दिवस का बैकअप सुरक्षित रखें।
    ▪️ प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।
    ▪️ संदिग्ध व्यक्ति अथवा लेन-देन की सूचना तत्काल संबंधित थाना/चौकी को दें।
    ▪️ सोना-चांदी की खरीद-बिक्री का संपूर्ण विवरण रजिस्टर में संधारित रखें।

    🔹 गोल्ड लोन संचालकों हेतु निर्देश—
    ▪️ ऋण स्वीकृति से पूर्व ग्राहक के वैध पहचान पत्र का सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।
    ▪️ गिरवी रखे गए आभूषणों का फोटो एवं पूर्ण विवरण सुरक्षित रखें।
    ▪️ चोरी अथवा संदिग्ध आभूषण गिरवी रखे जाने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
    ▪️ सुरक्षा हेतु अलार्म सिस्टम एवं सीसीटीवी की समुचित व्यवस्था रखें।

    🔹पेट्रोल पंप संचालकों हेतु निर्देश—
    ▪️ पंप परिसर में कार्यशील सीसीटीवी कैमरे एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    ▪️ रात्रिकालीन समय में विशेष सतर्कता बरतें।
    ▪️ अधिक नकदी एकत्रित होने पर समय-समय पर बैंक में जमा करें।
    ▪️ संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

    वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

    बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं संचालकों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया गया।

    🔹 कोरबा पुलिस की अपील
    कोरबा पुलिस सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले में सतत निगरानी रखी जाएगी एवं नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Doda Shaken By Earthquake : डोडा में भूकंप के दो झटके’ 15 मिनट में दो बार कांपी धरती, दहशत में लोग

    April 12, 2026

    CG News : शटर और दीवार के बीच फंसी गर्दन, चोरी करने आया युवक पूरी रात नहीं निकल पाया

    April 12, 2026

    Asha Bhosle Death : संगीत जगत को बड़ा झटका’ आशा भोसले नहीं रहीं, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    April 12, 2026

    Durg Crime News : दरिंदगी के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, सड़क पर पड़ा मिर्गी का दौरा

    April 12, 2026

    Chhattisgarh School New Rule : छत्तीसगढ़ स्कूलों में बड़ा बदलाव , 16 जून से प्रार्थना सभा में मंत्रोच्चार लागू करने की योजना, सरकार की तैयारी तेज

    April 12, 2026

    US-Iran Peace Talks Fail : अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा’ परमाणु मुद्दे पर टकराव, जेडी वेंस लौटे वतन

    April 12, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Doda Shaken By Earthquake : डोडा में भूकंप के दो झटके’ 15 मिनट में दो बार कांपी धरती, दहशत में लोग

    April 12, 2026

    CG News : शटर और दीवार के बीच फंसी गर्दन, चोरी करने आया युवक पूरी रात नहीं निकल पाया

    April 12, 2026

    Asha Bhosle Death : संगीत जगत को बड़ा झटका’ आशा भोसले नहीं रहीं, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    April 12, 2026

    Durg Crime News : दरिंदगी के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, सड़क पर पड़ा मिर्गी का दौरा

    April 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.