Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा , भारतमाला रोड पर हादसे के बाद आरोपी गायब

    April 12, 2026

    CG Gas Cylinder Shortage : गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर बवाल , 20 हजार उपभोक्ताओं की परेशानी, सड़क जाम कर किया विरोध

    April 12, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मई-जून में होगा पहला बड़ा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तेज की तैयारियां

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के साथ भुगतान करना सुनिश्चित करें एजेंसी
    Chhattisgarh

    समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के साथ भुगतान करना सुनिश्चित करें एजेंसी

    News EditorBy News EditorFebruary 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 20 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज पीएमजीएसवाय, लोक निर्माण विभाग, पीडब्ल्यूडी-सेतु के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत सड़क, पुल-पुलिया, भवन के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि बारिश आने से पूर्व स्वीकृत सड़कों, भवनों के कार्यां में प्रगति लाते हुए समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। कलेक्टर ने पीएम जनमन अंतर्गत पीवीटीजी क्षेत्रों में निर्माणाधीन सड़कों सहित अन्य कार्यां में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने काम लेकर कार्य में रूचि नहीं ले रहे ठेकेदारों के विरूद्ध ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही करने और कार्य पूर्ण करने वाले ठेकेदारों का समय पर भुगतान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी और सब इंजीनियर निर्माण से जुड़े कार्यों की निरन्तर मॉनीटरिंग करना सुनिश्चित करें, साइट पर जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करें और लापरवाही पाये जाने पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें और कार्य पूर्ण होने पर संबंधित विभाग को हैण्ड ओवर करें।
    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण एजेंसियों के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर परिवार वाले क्षेत्रों में सड़क निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत पीवीटीजी परिवारों के ग्रामों तक सड़ निर्माण के कार्यों में प्रगति लाने और मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम गौरव पथ, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में भी प्रगति लाते हुए मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुदावत ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत सड़क, स्कूल, अस्पताल और अन्य शासकीय भवन के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिपेयरिंग के स्वीकृत कार्यां सहित कम राशि वाले अनेक कार्यां में प्रगति धीमी हाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्य पूर्ण होने पर उपयोगिता और पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त कर संबंधित विभाग को हैण्ड ओवर के निदेश दिए। कलेक्टर ने बैठक में यह भी निर्देशित किया कि कार्य लेकर अधूरा छोड़ देने की स्थिति को ध्यान रखते हुए जोनल टेण्डर की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद का निराकरण हेतु संबंधित विभाग से समन्वय करने, कार्ये की प्रगति को बढ़ाते हुए समय सीमा में काम पूरा करने और काम पूर्ण होने पर संबंधित को समय पर भुगतान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की और अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में निर्माणाधीन पुल-पुलियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए पीडब्ल्यूडी ब्रिज को निर्देशित किया कि कोड़ियाघाट-झोरा पुल के कार्यों को 15 मार्च तक पूण करें। उन्होंने सर्वमंगला मंदिर के पास हसदेव नदी पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल, दीपका-जवाली-चाकाबुड़ा, गुंजन नाला, लेमरू-श्यांग, दर्री-बेलगिरीनाला, लीलागर नदी पर पुल निर्माण सहित अन्य कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने शहर के सुनालिया मार्ग में पुल निर्माण कार्य को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

    मिशन मोड में कार्य पूर्ण कराये

    कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण एजेंसियों के कार्यो की समीक्षा कर निर्देशित किया कि निर्माण कार्यें का मूल्यांकन कराने के साथ ही भुगतान की राशि जारी किया जाए। कार्य पूर्ण होने और ठेकेदार द्वारा बिल प्रस्तुत किये जाने पर अधिकारी परीक्षण कर भुगतान सुनिश्चित करे। उन्होंने कार्यपालन अभियंता को कार्यों के प्रगति की नियमित समीक्षा करने और निर्माण कार्यों का निरीक्षण के निर्देश भी दिए। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार मंगलवार और बुधवार को कार्यालय में उपस्थित रहने और आम जनता से मुलाकात करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छोटे-छोटे कार्यां को मिशन मोड में अप्रैल-मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत पुराने कार्यों की समीखा करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा , भारतमाला रोड पर हादसे के बाद आरोपी गायब

    April 12, 2026

    CG Gas Cylinder Shortage : गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर बवाल , 20 हजार उपभोक्ताओं की परेशानी, सड़क जाम कर किया विरोध

    April 12, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मई-जून में होगा पहला बड़ा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तेज की तैयारियां

    April 12, 2026

    Doda Shaken By Earthquake : डोडा में भूकंप के दो झटके’ 15 मिनट में दो बार कांपी धरती, दहशत में लोग

    April 12, 2026

    CG News : शटर और दीवार के बीच फंसी गर्दन, चोरी करने आया युवक पूरी रात नहीं निकल पाया

    April 12, 2026

    Asha Bhosle Death : संगीत जगत को बड़ा झटका’ आशा भोसले नहीं रहीं, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    April 12, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा , भारतमाला रोड पर हादसे के बाद आरोपी गायब

    April 12, 2026

    CG Gas Cylinder Shortage : गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर बवाल , 20 हजार उपभोक्ताओं की परेशानी, सड़क जाम कर किया विरोध

    April 12, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मई-जून में होगा पहला बड़ा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तेज की तैयारियां

    April 12, 2026

    Doda Shaken By Earthquake : डोडा में भूकंप के दो झटके’ 15 मिनट में दो बार कांपी धरती, दहशत में लोग

    April 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.