Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Govt Jobs : छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों का बदला सिस्टम, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए नए नियम लागू

    September 16, 2026

    Chhattisgarh Transfer : मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक बदलाव, 3 राप्रसे अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

    September 16, 2026

    17 सितंबर को शाम 7 बजे महानदी घाट, शिवरीनारायण सहित जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलन

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » साल्हिभाठा में भेड़-घोड़े चराने को लेकर विवाद, लाठी से 2 ग्रामीण घायल; तीर लगने से चरवाहा जख्मी
    Chhattisgarh

    साल्हिभाठा में भेड़-घोड़े चराने को लेकर विवाद, लाठी से 2 ग्रामीण घायल; तीर लगने से चरवाहा जख्मी

    News EditorBy News EditorSeptember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा रेंज के साल्हिभाठा गांव में भेड़ और घोड़े चराने को लेकर ग्रामीणों और बाहरी चरवाहों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। चरवाहों के लाठी से हमले में दो ग्रामीण घायल हुए, जबकि जवाब में एक ग्रामीण द्वारा चलाए गए तीर से एक चरवाहा घायल हो गया। घटना के बाद वन विभाग ने अवैध चराई का मामला दर्ज किया है।

    खेत में मवेशी घुसने पर शुरू हुआ विवाद

    जानकारी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले कवर्धा, बिलासपुर, बेमेतरा और मुंगेली जिले से करीब आधा दर्जन चरवाहे साल्हिभाठा क्षेत्र में पहुंचे थे। उनके साथ 650 से अधिक भेड़, बकरी और घोड़े बताए जा रहे हैं। चरवाहे शुरुआत में करीब दो दिन जंगल में रहे, इसके बाद गांव के बाहर तंबू लगाकर रहने लगे।

    ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से चरवाहों के मवेशी खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इसी बात को लेकर मंगलवार सुबह विवाद की स्थिति बनी।

    गंगादीन और अर्जुन पर लाठी से हमला

    बताया गया कि गंगादीन मरकाम (52) ने अपने खेत में मवेशियों के घुसने पर आपत्ति जताई। इस दौरान उनकी चरवाहों से बहस हो गई। सुबह करीब 9 बजे गंगादीन अपने साथी अर्जुन उड़के के साथ खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनका सामना दोबारा चरवाहों से हो गया।

    विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि चरवाहों ने गंगादीन और अर्जुन पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों ग्रामीण घायल हो गए। एक ग्रामीण की कमर और दूसरे के हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में चल रहा है।

    जवाब में ग्रामीण ने चलाया तीर

    मारपीट के दौरान घायल गंगादीन ने धनुष से तीर चला दिया। तीर कबीरधाम जिले के भानपुर गांव निवासी चरवाहे लीलाधर की कमर में जा लगा। घायल चरवाहे को इलाज के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है।

    वन विभाग ने दर्ज किया अवैध चराई का मामला

    घटना के बाद वन विभाग ने जंगल में अवैध चराई के मामले में कार्रवाई शुरू की है। विभाग के अनुसार, जंगल में भेड़ चराने पर रोक है, क्योंकि भेड़ों द्वारा पौधों को जड़ से नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।

    वन परिक्षेत्राधिकारी नरेंद्र डोंडे के निर्देश पर वन विभाग ने अवैध चराई का मामला दर्ज कर चरवाहों को नोटिस जारी किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Govt Jobs : छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों का बदला सिस्टम, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए नए नियम लागू

    September 16, 2026

    Chhattisgarh Transfer : मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक बदलाव, 3 राप्रसे अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

    September 16, 2026

    17 सितंबर को शाम 7 बजे महानदी घाट, शिवरीनारायण सहित जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलन

    September 16, 2026

    CG NEWS : मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवक का आरोप, पुलिस ने की मारपीट और पैसों की मांग’ TI लाइन अटैच

    September 16, 2026

    CG Swine Flu : छत्तीसगढ़ में बढ़ा H1N1 का खतरा, एक्टिव मरीजों की संख्या 108′ रायपुर में सबसे ज्यादा 38 केस

    September 16, 2026

    Chhattisgarh News : बुजुर्ग महिला के शरीर पर चोट के निशान, परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप

    September 16, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Govt Jobs : छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों का बदला सिस्टम, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए नए नियम लागू

    September 16, 2026

    Chhattisgarh Transfer : मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक बदलाव, 3 राप्रसे अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

    September 16, 2026

    17 सितंबर को शाम 7 बजे महानदी घाट, शिवरीनारायण सहित जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलन

    September 16, 2026

    CG NEWS : मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवक का आरोप, पुलिस ने की मारपीट और पैसों की मांग’ TI लाइन अटैच

    September 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.