Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : भरोसे की हुई हत्या , मां-बाप की अनुपस्थिति में नाना ने मासूम नातिन के साथ किया दुष्कर्म

    April 12, 2026

    US-Iran Nuclear Deadlock : इस्लामाबाद में टूटी उम्मीदें , पाकिस्तान की मध्यस्थता भी रही नाकाम, अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध बढ़ा

    April 12, 2026

    12 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को बिजनेस में देना होगा ध्यान, कर्क वालों को निवेश से मिलेगा अच्छा लाभ …

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन,मतदाता संख्या 8.18 लाख के पार
    Chhattisgarh

    कोरबा जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन,मतदाता संख्या 8.18 लाख के पार

    News EditorBy News EditorFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ​कोरबा, 21 फरवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला कोरबा में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। आज शनिवार, 21 फरवरी 2026 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।
    इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुदावत ने सम्पूर्ण गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि ​विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के पूर्ण होने के पश्चात कोरबा जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 8,18,010 पहुँच गई है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 4,09,333 महिला मतदाताओं की संख्या 4,08,664 और तृतीय लिंग के 13 मतदाता शामिल हैं। जिले का जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) अब सुधरकर 998 हो गया है, जो चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का परिचायक है। विधानसभा वार स्थिति देखें तो पालीतानाखार क्षेत्र में सर्वाधिक 2,19,510 मतदाता दर्ज हैं, जबकि रामपुर में 2,07,076, कोरबा में 1,95,781 और कटघोरा में 1,95,643 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को मतदाता सूची की प्रति भी भेंट की।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुदावत ने बताया कि ​निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से जिले में मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण भी किया गया। पूर्व में जिले में कुल 1081 मतदान केंद्र थे, जिनमें 132 नवीन केंद्र जोड़कर अब कुल संख्या 1211 कर दी गई है।
    उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं को कैटेगरी में विभक्त कर निराकरण किया गया। पुनरीक्षण के दौरान तकनीकी शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया गया। सी कैटेगरी के 40882 तथा 2,46,684 लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी (तार्किक विसंगतियों) का संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सत्यापन हेतु नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि व समय पर सुनवाई हेतु समय दिया जाकर, मिलान कर उन्हें दुरुस्त किया गया। साथ ही, मृत्यु, स्थानांतरण और अनुपस्थित (ASD) श्रेणी के कुल 1,33,741 नामों का नियमानुसार निराकरण किया गया, जिससे मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बन सके।

    दावा-आपत्ति और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया

    कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि ​प्रारंभिक प्रकाशन के बाद 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक चली दावा-आपत्ति की अवधि में जिला प्रशासन को कुल 19,197 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से नाम जोड़ने के लिए आए 14,091 आवेदनों में से 13,445 को स्वीकृत किया गया। इसी प्रकार नाम विलोपन के 315 और संशोधन के 4,187 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक संकलित किए गए और ‘स्वीप’ कार्यक्रम के माध्यम से जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला और तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क एवं कॉल सेंटर की स्थापना कर मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया गया। ​अंतिम प्रकाशन के अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया समावेशी और निष्पक्ष रही है। इसमें राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुदावत ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और कर्मचारियों को इस जटिल कार्य को समय सीमा के भीतर और शुद्धता के साथ पूर्ण करने हेतु बधाई दी। इस अंतिम प्रकाशन के साथ ही अब जिला कोरबा आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं के लिए पूरी तरह तैयार है।
    इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारी, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोरबा श्री सरोज महिलांगे, पाली तानाखार-श्री मनोज कुमार बंजारे, कटघोरा से सूर्यकांत केशकर आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : भरोसे की हुई हत्या , मां-बाप की अनुपस्थिति में नाना ने मासूम नातिन के साथ किया दुष्कर्म

    April 12, 2026

    US-Iran Nuclear Deadlock : इस्लामाबाद में टूटी उम्मीदें , पाकिस्तान की मध्यस्थता भी रही नाकाम, अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध बढ़ा

    April 12, 2026

    12 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को बिजनेस में देना होगा ध्यान, कर्क वालों को निवेश से मिलेगा अच्छा लाभ …

    April 12, 2026

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 77 गिरफ्तारी वारंटी, 21 स्थायी वारंटी शामिल

    April 11, 2026

    अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    April 11, 2026

    बिलासपुर सेंट्रल जेल में ‘रीलबाजी’ कांड’ आरोपियों का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल

    April 11, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG Crime News : भरोसे की हुई हत्या , मां-बाप की अनुपस्थिति में नाना ने मासूम नातिन के साथ किया दुष्कर्म

    April 12, 2026

    US-Iran Nuclear Deadlock : इस्लामाबाद में टूटी उम्मीदें , पाकिस्तान की मध्यस्थता भी रही नाकाम, अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध बढ़ा

    April 12, 2026

    12 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को बिजनेस में देना होगा ध्यान, कर्क वालों को निवेश से मिलेगा अच्छा लाभ …

    April 12, 2026

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 77 गिरफ्तारी वारंटी, 21 स्थायी वारंटी शामिल

    April 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.