Friday, January 30, 2026

छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:बीजापुर में दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी जारी, बड़े नक्सलियों के घिरे होने की आशंका

बीजापुर के गंगालूर थाना इलाके में नक्सल मुठभेड़ हुई है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskarछत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले में शनिवार को फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ये संख्या और बढ़ सकती है। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

बताया जा रहा है कि जवानों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर बीजापुर से DRG, STF, कोबरा 202 और CRPF 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -