जांजगीर-चांपा, 25 जुलाई 2026। जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण एवं जीवनदीप समिति के अंतर्गत की गई नियुक्तियों से संबंधित प्राप्त शिकायतों के संबंध में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अपर कलेक्टर को प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जांच के दौरान समस्त अभिलेखों एवं दस्तावेजों का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण की जांच के लिए राज्य स्तर पर भी जांच समिति का गठन किया गया है। राज्य स्तरीय जांच समिति का दल 27 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिले में पहुंचकर प्रकरण की जांच करेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



