Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Pakistan Energy Crisis 2026 : शहबाज शरीफ का बड़ा फैसला , पाकिस्तान भर के शॉपिंग मॉल और दुकानों पर रात 8 बजे लगेगा ‘ताला’

    April 7, 2026

    CG NEWS : रील के चक्कर में फंसा आरक्षक’ खाकी की मर्यादा भुलाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    April 7, 2026

    सक्ती यातायात पुलिस द्वारा रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्यवाही

    April 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘डीपीएस, एनटीपीसी, कोरबा में स्पोर्टस् डे-2024 का भव्य आयोजन’
    Chhattisgarh

    ‘डीपीएस, एनटीपीसी, कोरबा में स्पोर्टस् डे-2024 का भव्य आयोजन’

    News EditorBy News EditorOctober 29, 2024Updated:October 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिल्ली पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, कोरबा में स्पोर्टस् डे-2024 का भव्य आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर, 2024 को हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री राजीव खन्ना, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी लिमिटेडकोरबा एवं प्रो-वाइस चेयरमैन, डीपीएस, एनटीपीसी, कोरबा, प्रबंधन समिति, ने कहा कि “स्पोर्टस् जीवन का अभिन्न हिस्सा है एवं इसके द्वारा ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है ।खेल व्यक्ति को आजीवन प्रबुद्ध, शक्तिवान एवं तनावमुक्त रखते हैं ।” मुख्य अतिथि महोदय ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, कोरबा के विद्यार्थियों द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया एवं विद्यार्थियों को बधाई दी ।

    माननीय मुख्य अतिथि महोदय एवं सम्मानित अतिथियों ने अपने कर-कमलों से रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश शर्मा ने संस्था का वार्षिक खेलकूद प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर हुए गतिविधियों पर प्रकाशडाला।

    मुख्य अतिथि ने खेल मैदान में मशाल प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को गति दी । विद्यार्थियों ने परेड के माध्यम से मुख्य अतिथिको सलामी दी । मुख्य अतिथि के कर कमलों से विद्यालय का ध्वजारोहण किया गया । विद्यार्थियों ने शानदार ड्रिल प्रदर्शन द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया तत्पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई । अभिभावकों के लिए आयोजित की गईं विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में पालकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया । सभी खेल-कूद प्रतियोगिताओं का सफल नेतृत्व एवं संचालन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक द्वय श्री शैलेन्द्र सिंह एवं श्रीमती दिव्या सोना ने किया । पूरे समारोह में विद्यार्थियों का उत्साह देखते बन रहा था ।

    कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अर्नब मैत्रा, महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण ने कहा कि “वर्तमान समय में खेल कैरियर के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है तथा विद्यालय में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएँ वास्तव में विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उनके भविष्य को सँवारती है ।”

    इस समारोह में श्री मनीष वसंत साठे, महाप्रबंधक, राखड़ प्रबंधन, एनटीपीसी, कोरबा, श्रीमती कस्तुरी मैत्रा, वाइस प्रेसिडेंट मैत्री महिला समिति, श्रीमती नेहा तिवारी,श्री शशि शेखर, प्रमुख, मानव संसाधन,एनटीपीसी, कोरबा, डॉ. विनोद कोलहाटकर, सीएमओ, एनटीपीसी हॉस्पिटल, कोरबा, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं अधिकारी गण, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, पीटीए के सम्माननीय सदस्य गण, प्रेस एवं मिडिया के सम्माननीय पत्रकारगण, सीआईएसएफ के अधिकारीगण, विभिन्न विद्यालयों के सम्माननीय प्राचार्य गण, सम्मानित वरिष्ठ नागरिक एवं अभिभावकगणों की गरिमामयी उपस्थिति सराहनीय रही ।विद्यालय की प्रधानपाठिका श्रीमती सिंधु खंडेलवाल ने धन्यवाद उदबोधन प्रस्तुत किया ।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Pakistan Energy Crisis 2026 : शहबाज शरीफ का बड़ा फैसला , पाकिस्तान भर के शॉपिंग मॉल और दुकानों पर रात 8 बजे लगेगा ‘ताला’

    April 7, 2026

    CG NEWS : रील के चक्कर में फंसा आरक्षक’ खाकी की मर्यादा भुलाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    April 7, 2026

    सक्ती यातायात पुलिस द्वारा रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्यवाही

    April 7, 2026

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही

    April 7, 2026

    Central Govt Sabarimala Stand : सबरीमाला मंदिर केस , महिलाओं के प्रवेश पर केंद्र ने किया परंपरा का समर्थन, कहा—यह भेदभाव का मामला नहीं

    April 7, 2026

    कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा’ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

    April 7, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Pakistan Energy Crisis 2026 : शहबाज शरीफ का बड़ा फैसला , पाकिस्तान भर के शॉपिंग मॉल और दुकानों पर रात 8 बजे लगेगा ‘ताला’

    April 7, 2026

    CG NEWS : रील के चक्कर में फंसा आरक्षक’ खाकी की मर्यादा भुलाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    April 7, 2026

    सक्ती यातायात पुलिस द्वारा रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्यवाही

    April 7, 2026

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही

    April 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.