रक्षित केन्द्र में पदस्थ नव आरक्षक 356 तुलसी शास्त्री 29.11.2022 से पुलिस सेवा कार्यरत् था। नव आरक्षक बार-बार कर्तब्य से अनुपस्थित रहने का आदि था तथा दो बार पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय से प्रशिक्षण मे जाने की जानकारी होने के पश्चात् भी जान बूझकर प्रशिक्षण से बचने के लिए अनुपस्थित हो गया था। नव आरक्षक 356 तुलसी शास्त्री को उसके आचरण में सुधार करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए गये, किंतु उसके आचरण में कोई सुधार परिलक्षित नही हुआ तथा पुनः 20.04.2024 से 12.09.2025 तक लगातार कुल 510 दिवस कर्तब्य से अनुपस्थित रहा। जिसकी विभागीय जांच कराई गई, विभागीय जांच में अनुपस्थिति का आरोप प्रमाणित पाया गया। जांच उपरांत सम्पूर्ण दस्तावेज एवं सेवा अभिलेख विवरण का पुलिस अधीक्षक द्वारा अवलोकन किया गया, जो नव आरक्षक को सेवा के योग्य नही पाये जाने से श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा नव आरक्षक को दिनांक 31.01.2026 को सेवा से पृथक किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


