जांजगीर-चांपा 18 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 का आयोजन हाई स्कूल परीक्षा 20 फरवरी 2026 तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। जिले में बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 75 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा के दौरान विषम परिस्थिति के समाधान, परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी, निरीक्षण एवं आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
जिला कंट्रोल रूम के संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, जिनमे श्री योगेन्द्र शुक्ला व्याख्याता शाउमावि मड़वा 7999879668 प्रभारी अधिकारी होंगे तथा श्री जनक दुलार कश्यप, व्याख्याता, शा०हा० स्कूल तुलसी 8878513269, श्री राकेश यादव, शिक्षक, शा०पू० माध्य० शाला औराईकला, श्रीमती कल्याणी राठौर, सहा०शि०शास०प्राथ० शाला कचन्दा, श्री संजय रात्रे, व्याख्याता (एल०बी०), शास०उच्च० माध्य०वि० बम्हनीडीह सहायक कर्मचारी होंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


