कोरबा 16 फरवरी 2026 / रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भू-विस्थापित श्रमिक सहकारी समिति मर्यादित चारपारा, कोहड़िया पंजीयन क्रमांक 3425 श्री एच.के.चौहान द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 16 फरवरी 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 23 फरवरी तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के श्री सहेलु राम प्रबंधक/सदस्य के पास 23 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 24 फरवरी को अपरांह 01 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


