मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.09.2026 को 20:00 बजे जरिये मुखबिर सूचना दिया गया कि ग्राम पीपरकुंडा पाली में एक मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 के चालक के द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की का परिवहन कर शराब बिक्री करने वाला है कि सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी कोरबा के निर्देशन में चौकी कोरबी द्वारा ग्राम पीपरकुंडा पाली घटना स्थल पर पहुंचकर शराब रेड की कार्यवाही करने पर मौके में एक व्यक्ति मोटर सायकल के पास खड़ा था जो पुलिस टीम को आता देख मौके से फरार हो गया। पीछा करने पर नहीं मिला। पश्चात घटना स्थल पर एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्र. सीजी 16 सीएच 0396 एवं उक्त मोटर सायकल के पास ही 05 नग खाकी रंग के कागज का कार्टून में प्रत्येक कार्टून में 50-50 नग भरा प्रत्येक की क्षमता 180-180 एमएल कुल 250 नग अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब मध्य प्रदेश निर्मित जुमला कुल 45 लीटर जुमला कीमत 33750 रु एवं मोटर सायकल की कीमत करीब 20000 रु जुमला कीमत 53750 रु रखा होना पाया गया जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। जप्तशुदा मोटर सायकल का फरार चालक के संबंध में पता तलाश जारी है। आरटीओ से जप्त मोटर सायकल का परीक्षण बाद आरोपी के विरुद्ध विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जाती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




