कोरबा। संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे घंटा घर चौक पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भैया सरजू अजय जी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष भैया डॉ. राजीव सिंह जी उपस्थित रहे। इसके अलावा, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
उपस्थित प्रमुख हस्तियों में श्रीमती मीना लहरे, श्रीमती सुनीता पाटले, बबलू डहरिया, राजेश लहरे, डॉ. जय कुमार लहरे, अजय विश्वकर्मा, अनिरुद्ध चंद्रा, राजेश सोनी, सुमन सोनी, सुनील भटपहरे, सुकृता कुर्रे, गुहराम टंडन, ईश्वर साहू, के.पी. पाटले, संजय कुर्मवंशी, पूजा खांडे, विकास खुंटे, तुलसी सूर्यवंशी आदि के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर बाबा साहब के संविधान निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की गई। वक्ताओं ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमारे लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रतीक है।

