पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जिले के अलग अलग जगहों हाइवे रोड, अन्य राजमार्गों में यातयात नियमों का उलंघन करने पाए जाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग की जा रही है।
📢 यातायात नियमों का पालन सुरक्षित यात्रा करें, जिम्मेदार नागरिक बनें!



