⏩ अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा ग्राम पडरिया के नरोत्तम गोड के कब्जे से 13 नग देशी प्लेन शराब एवं 05 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब कुल जुमला कीमती 2040/ रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 399/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, मो. मुबीन शेख प्र.आर. शरीफुद्दीन, आरक्षक राजा जयप्रकाश रात्रे, जितेश राजपूत का योगदान सराहनीय रहा




