Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    High Court’ का बड़ा आदेश’ रतनलाल डांगी मामले में पुलिस से मांगा जवाब, अगली सुनवाई पर टिकी नजर

    September 4, 2026

    Chhattisgarh Holiday : छत्तीसगढ़ में छुट्टियों की खुशखबरी’ लगातार 3 दिन का ब्रेक, जानिए कब-कब रहेंगे संस्थान बंद

    September 4, 2026

    Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ में फिर खुलेगा पोर्टल’ नए हितग्राहियों को आवेदन का मिलेगा मौका

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 1320 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल पॉवर स्टेशन की आज आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री
    Chhattisgarh

    1320 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल पॉवर स्टेशन की आज आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री

    News EditorBy News EditorJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 28 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करने कल 29 जुलाई को कोरबा में 1320 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन कोरबा का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रखेंगे। यह छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के मामले में सर्वाेच्च बनाए रखने की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगा। इससे छत्तीसगढ़ आने वाले भविष्य में अपनी आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर हो सकेगा।
    कोरबा घंटाघर मैदान में 29 जुलाई को शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, श्री दीपक बैज, विधायक श्री मोहित राम, श्री पुरूषोत्तम कंवर, श्री ननकीराम कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। समारोह में कोरबा के मेडिकल कालेज की भी आधारशिला रखी जाएगी।
    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 2978.7 मेगावाट है। राज्य स्थापना के समय उत्पादन क्षमता 1360 मेगावाट थी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ जीरो पॉवर कट स्टेट बना हुआ है। प्रदेश में तेज गति से हो रहे आर्थिक विकास से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए कोरबा में 660-660 मेगावाट के दो नए संयंत्र की स्थापना की जाएगी। यह 1320 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन प्रदेश का सबसे बड़ा और आधुनिक संयंत्र होगा। इससे एक ओर हम बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होंगे दूसरी ओर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में इसके लिए पर्याप्त भूमि है। यहां कन्वेयर बेल्ट से कोयले की सुगम परिवहन की सुविधा उपलब्ध है।
    मुख्यमंत्री ने 25 अगस्त 2022 को इस संयंत्र की स्थापना का निर्णय लिया था। जिस पर तेज गति से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी ने आवश्यक अनुमति एवं स्वीकृतियां प्राप्त की। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय से टर्म ऑफ रिफसेन्स और कोयला मंत्रालय से कोल आबंटन प्रदान कर दिया गया है। इन दोनों संयंत्रों से 2029 और 2030 तक बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। नए संयंत्र की स्थापना पुराने एचटीपीएस परिसर के रिक्त भूमि 71 हेक्टेयर में होगी। प्रस्तावित नए परियोजना के लिए 28 एमसीएम पानी की आवश्यकता और 6.5 एमटीपीए कोयले की आवश्यकता होगी। नई परियोजना की अनुमानित लागत 12915 करोड़ (9.78 करोड़ प्रति मेगावॉट) होगी। इसके पहली इकाई से मार्च 2029 और दूसरी इकाई से मार्च 2030 तक बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। नए संयंत्र की स्थापना से प्रदेश व देश की बिजली आवश्यकता की पूर्ति होगी वहीं बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    High Court’ का बड़ा आदेश’ रतनलाल डांगी मामले में पुलिस से मांगा जवाब, अगली सुनवाई पर टिकी नजर

    September 4, 2026

    Chhattisgarh Holiday : छत्तीसगढ़ में छुट्टियों की खुशखबरी’ लगातार 3 दिन का ब्रेक, जानिए कब-कब रहेंगे संस्थान बंद

    September 4, 2026

    Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ में फिर खुलेगा पोर्टल’ नए हितग्राहियों को आवेदन का मिलेगा मौका

    September 4, 2026

    बाल्को टाउनशिप एक वाइब्रेंट, ग्रीन और कनेक्टेड कम्युनिटी के तौर पर विकसित हो रही है

    September 4, 2026

    *कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर राधा रानी बनी नन्हीं शिवान्या , इंजीनियर शीला और डॉ अमित स्वर्णकार की पुत्री ने जीता दिल*

    September 4, 2026

    CGPSC Exam 2026 : 608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, पारदर्शिता के लिए दूसरी बार लागू हुई नई व्यवस्था

    September 4, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    High Court’ का बड़ा आदेश’ रतनलाल डांगी मामले में पुलिस से मांगा जवाब, अगली सुनवाई पर टिकी नजर

    September 4, 2026

    Chhattisgarh Holiday : छत्तीसगढ़ में छुट्टियों की खुशखबरी’ लगातार 3 दिन का ब्रेक, जानिए कब-कब रहेंगे संस्थान बंद

    September 4, 2026

    Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ में फिर खुलेगा पोर्टल’ नए हितग्राहियों को आवेदन का मिलेगा मौका

    September 4, 2026

    बाल्को टाउनशिप एक वाइब्रेंट, ग्रीन और कनेक्टेड कम्युनिटी के तौर पर विकसित हो रही है

    September 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.