Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : सड़क हादसे में पत्रकार शेख आलम का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

    September 16, 2026

    Jhiram Valley Case : छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी, 2013 में हुआ था बड़ा माओवादी हमला

    September 16, 2026

    CG Govt Jobs : छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों का बदला सिस्टम, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए नए नियम लागू

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 17 सितंबर को शाम 7 बजे महानदी घाट, शिवरीनारायण सहित जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलन
    Chhattisgarh

    17 सितंबर को शाम 7 बजे महानदी घाट, शिवरीनारायण सहित जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलन

    News EditorBy News EditorSeptember 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 16 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश, प्रदेश और जिलेभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
    इसी कड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को शाम 7 बजे महानदी घाट, शिवरीनारायण में एक लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके माध्यम से जिले की गौरवशाली विरासत और जनभागीदारी को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ते हुए सेवा, समर्पण और एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।

    17 सितंबर की शाम हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इसके तहत प्रत्येक परिवार को दीप प्रज्वलन से जोड़ने की पहल की जाएगी। प्रत्येक दीप को 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प का प्रतीक बनाया जाएगा। मैदानी टीमें घर-घर पहुंचकर नागरिकों को इस पहल में सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

    25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत से सामने आएगी नई पीढ़ी की कल्पना

    17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ पहल के तहत विकसित भारत की संकल्पना और 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर आधारित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों की कल्पनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

    नमो सेवा गाथा से गांव-गांव पहुंचेगी सेवा और बदलाव की कहानी

    नमो सेवा गाथा के अंतर्गत 17 सितंबर से नुक्कड़ नाट्य का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को देश के 100 प्रमुख स्थलों पर विशेष मंचन प्रस्तावित है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से 25 वर्षों के सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे आए सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सरल, भावनात्मक एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

    आंगन का उत्सव में माताओं से संवाद और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

    25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित होगी। इसमें माताओं एवं बच्चों की सहभागिता के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी। योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपने जीवन में आए बदलाव की कहानियां भी साझा करेंगी।

    कहानी बदलाव कीमें सामने आएंगी हितग्राहियों की वास्तविक सफलता की कहानियां

    अभियान के दौरान ‘कहानी बदलाव की’ पहल के तहत शासकीय योजनाओं से सकारात्मक बदलाव का अनुभव करने वाले हितग्राहियों की वास्तविक कहानियां संकलित की जाएंगी। प्रत्येक कहानी में हितग्राही का नाम, स्थान, जिला, संबंधित योजना और जीवन में आए बदलाव की जानकारी दर्ज की जाएगी। इन कहानियों का डिजिटल डेटा बैंक भी तैयार किया जाएगा।

    सेवा ज्योति यात्रा से जन-जन जुड़ेगा विकसित भारत के संकल्प से

    25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने के लिए गांव, जिला एवं राज्य स्तर पर जनभागीदारी यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई है।

    सेवा मेरा योगदान के तहत सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे नागरिक

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं की सेवा गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। नदी-घाट स्वच्छता सहित विभिन्न सेवा कार्यों को अभियान में शामिल किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

    ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

    ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी। शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।

    विविध गतिविधियों से अभियान को मिलेगा व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप

    अभियान के दौरान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘जल जन सेवा संकल्प’, ‘रंगोली राष्ट्र-भारत मंडल’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज‘ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसी गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत परिवर्तनकारी स्थलों का भ्रमण तथा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : सड़क हादसे में पत्रकार शेख आलम का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

    September 16, 2026

    Jhiram Valley Case : छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी, 2013 में हुआ था बड़ा माओवादी हमला

    September 16, 2026

    CG Govt Jobs : छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों का बदला सिस्टम, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए नए नियम लागू

    September 16, 2026

    Chhattisgarh Transfer : मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक बदलाव, 3 राप्रसे अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

    September 16, 2026

    CG NEWS : मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवक का आरोप, पुलिस ने की मारपीट और पैसों की मांग’ TI लाइन अटैच

    September 16, 2026

    CG Swine Flu : छत्तीसगढ़ में बढ़ा H1N1 का खतरा, एक्टिव मरीजों की संख्या 108′ रायपुर में सबसे ज्यादा 38 केस

    September 16, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG NEWS : सड़क हादसे में पत्रकार शेख आलम का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

    September 16, 2026

    Jhiram Valley Case : छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी, 2013 में हुआ था बड़ा माओवादी हमला

    September 16, 2026

    CG Govt Jobs : छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों का बदला सिस्टम, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए नए नियम लागू

    September 16, 2026

    Chhattisgarh Transfer : मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक बदलाव, 3 राप्रसे अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

    September 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.